फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Palak stood first in the Under-14 category, and Priyanshi stood first in the Under-19 category.

Bareilly News: अंडर 14 में पलक व अंडर 19 में प्रियांशी प्रथम

Tue, 04 Aug 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 04 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Palak stood first in the Under-14 category, and Priyanshi stood first in the Under-19 category.
बरेली। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की 41 छात्राओं ने भाग लिया। ये छात्राएं बरेली के छह अलग-अलग इंटर कॉलेजों से थीं। अंडर 14 में प्रथम स्थान द्रौपदी इंटर कॉलेज की गरिमा, अंडर 17 में रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की पलक और अंडर 19 में सीबीगंज इंटर कॉलेज में प्रियांशी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा, द्रौपदी इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद विशेष अतिथि व निर्णायक की भूमिका अनूप कुमार में रहे।
विज्ञापन


बालक वर्ग में विराट व कुशाग्र बने विजेता
बालक वर्ग की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में हुआ। जहां छात्रों ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्गों में प्रतिस्पर्धा की। अंडर 14 वर्ग में विराट पाठक, अद्विक भट्टाचार्य, एकलव्य, हर्षित और भावेश शीर्ष पांच में रहे। अंडर 17 वर्ग में कुशाग्र गंगवार, बासुदेव पाठक, आरुष शर्मा, राजेश (तिलक इंटर कॉलेज) और वरुण चंद्र ने स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग में समीर सिंह, केशव कुमार, विशेष कुमार (तिलक इंटर कॉलेज), अभिनव पाल और राज बाबू विजेता बने। प्रधानाचार्य हरिओम मिश्रा, क्रीड़ा शिक्षक विजय रतन सिंह, खेल शिक्षक विजय यादव, राजेश यादव, विकास गंगवार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed