फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani hockey players will not be allowed to enter India said Maulana Shahabuddin Razvi

UP: 'पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों को भारत में घुसने नहीं देंगे', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया बड़ा एलान

Fri, 04 Jul 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

एशिया हॉकी कप में पाकिस्तानी टीम को बुलाए जाने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत की सरजमीं पर पैर नहीं रखने देंगे। अगर ऐसा हुआ तो देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Pakistani hockey players will not be allowed to enter India said Maulana Shahabuddin Razvi
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगस्त और सितंबर माह में बिहार में होने वाले एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम को बुलाने का विरोध शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसका विरोध किया है। मौलाना बरेलवी ने कहा है कि खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बुलाने का जो फैसला किया है, उस पर पुनर्विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह खिलाड़ी भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान से आ रहे हैं, जिसने पहलगाम में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान में जंग हुई। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। उसके तहत पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। उस वक्त यही पाकिस्तान के खिलाड़ी, कलाकार, लेखक भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। ऐसी सूरते हाल में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को कैसे कबूल कर लें। इन खिलाड़ियों को भारत किसी भी सूरत में नहीं आने देना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्कूल विलय का विरोध: बरेली में सड़क पर उतरे सैकड़ों शिक्षक, सरकार के इस फैसले के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने एलान करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान से खिलाड़ी भारत आए तो इनको बिहार की सरजमीं पर खेलने नहीं दिया जाएगा। पूरे भारत में मुसलमानों के साथ-साथ अन्य दूसरे समुदायों को साथ में लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed