Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani gangsters are luring Indian youth with the glitter of weapons.

Bareilly News: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर

Mon, 16 Nov 2026 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistani gangsters are luring Indian youth with the glitter of weapons.
बरेली। सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के खास गुर्गे गैंगस्टर अजमल गुर्जर के संपर्क में आए स्थानीय युवा हथियारों की चकाचौंध में खो गए थे। सुखराज उर्फ सुक्खा ने अजमल से लाइव वीडियो चैट की बात कबूली, साथ ही इसके लिए माफी मांगकर खुद को बेचारा दिखाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने जब आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो सुक्खा ने इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी गैंगस्टर अजमल से करीबी और लाइव वीडियो चैट की बात कबूली। कहा कि वह न तो अपराधी है और न ही उसने किसी की हत्या या अपराध करने के लिए पिस्टल खरीदी। कहा कि उसे हथियार रखने का शौक है। इसी शौक में वह इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए अजमल की एक रील शेयर कर बैठा। उसकी रील व वीडियो पर लाइक-कमेंट करने लगा तो एक दिन अजमल ने ही उसे कॉल कर ली। उससे कहा कि वह उसे शानदार पिस्टल केवल 1.30 लाख में दे देगा। इसके लिए उसे पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में आना होगा। उसने अब तक केवल एक ही पिस्टल खरीदी है।
विज्ञापन

बरेली दंगे में हथियार सप्लाई में जेल गया था इशरत पहलवान
एसएसपी ने बताया कि बहेड़ी निवासी इशरत पहलवान हिस्ट्रीशीटर व पुराना हथियार तस्कर है। उसका नाम 26 सितंबर 2025 को बरेली दंगे में उत्तराखंड से हथियारों की सप्लाई करने वालों में प्रमुखता से आया था। तब उसे जेल भेजा गया था। अब वह जमानत पर छूट चुका है। आरोपियों से मिले इनपुट से पता लगा है कि वह दोबारा इसी धंधे में उतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी करेगी जांच, बीस हजार इनाम की घोषणा
एसएसपी ने बताया कि दो आरोपियों गुरुसेवक व अनस की तलाश की जा रही है। एसआईटी बनाकर आगे की विवेचना की जाएगी। टीम को फिलहाल बीस हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed