फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistan has tasted Brahmos: Patni

पाकिस्तान ने चखा ब्रह्मोस का स्वाद : पाटनी

Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has tasted Brahmos: Patni
बरेली। पाकिस्तान के एक युवक द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाने पर मेजर (सेवानिवृत्त) खुशबू पाटनी ने करारा जवाब दिया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुहागरात मनाने के लिए दूध, हल्दी के रूप में हमने पाकिस्तान को ब्रह्मोस का स्वाद चखाया। तीन घंटे में पांच ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला कर उनके आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। यह बातें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में कहीं।
विज्ञापन

मेजर खुशबू ने कहा कि पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत देख ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के पराक्रम को प्रत्येक देशवासी सैल्यूट कर रहा है। भारत ने छह दिन में सामने वाले मुल्क को शक्ति दिखाकर साफ संदेश दिया कि आतंकवाद का जवाब शांतिवार्ता नहीं, युद्ध है। वीडियो में वह कह रही हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूत फैसला लेती है तो आधी जनता शांति की मांग करती है। जब शांति होती है तो लोग बोलते हैं कि युद्ध करना चाहिए था। ब्यूरो
विज्ञापन


सीजफायर से तीसरे देश का लेना-देना नहीं
खुशबू पाटनी ने सीजफायर पर कहा कि भारत अपने हिसाब से काम कर रहा है। यही युद्ध कौशल है। जितना जरूरी था, भारत ने उतना जवाब दिया और दुश्मन को अपनी शक्ति का पूरा अहसास कराया। यहां पर किसी तीसरे देश का लेना-देना है ही नहीं। अचानक अमेरिका का आना महज एक प्रोपगेंडा हो सकता है। हालांकि, हमारे जवाबी हमले से पाकिस्तान अवसाद में था। इसलिए वह अमेरिका का आभार जता रहा है। मैं व्यक्तिगत मानती हूं कि भारत सरकार और सेना दोनों ने ही दिल जीत लिया है। अब आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed