{"_id":"66b2c7f61313c86f16049324","slug":"pakistan-americas-hand-behind-the-coup-in-bangladesh-shahabuddin-bareilly-news-c-4-lko1018-454240-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे पाकिस्तान-अमेरिका का हाथ : शहाबुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे पाकिस्तान-अमेरिका का हाथ : शहाबुद्दीन
Wed, 07 Aug 2024 06:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे पाकिस्तान-अमेरिका का हाथ बताते हुए वहां की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के प्रति सहानुभूति जताई है। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान ने कट्टरपंथी वहाबियों के साथ मिलकर निर्वाचित सरकार को बेदखल कर दिया। शेख हसीना सुन्नी सूफी विचारधारा वाली महिला हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कट्टरपंथी विचारधारा वाले प्रचारकों को गिरफ्तार कराया था। वहीं, वहाबी विचारधारा वाले संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। इसलिए कट्टरपंथी विचारधारा से संबंधित सभी संगठनों ने मिलकर पाकिस्तान और अमेरिका के इशारे पर शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट कर दिया। संवाद
विज्ञापन