{"_id":"fe7522b318909415f3c71a71bddff1b9","slug":"pahal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अब शुरू की बेहतर कार्यालय मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अब शुरू की बेहतर कार्यालय मुहिम
बरेली
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने 116 कार्यालय परिसर का दूसरे विभागीय अफसर निरीक्षण करेंगे और 26 बिंदुओं पर तय मानक के अनुरूप अंक देंगे। सबसे कम अंक के साथ रैंक में नीचे रहने वाला आफिस अव्वल और सबसे ज्यादा अंक पाने वाला आफिस सबसे गंदा माना जाएगा। सबसे ज्यादा 20 से 22 अंक कार्यालय में अपना वाटर टैंक और शौचालय न होने पर दिए जाएंगे। ऑफिस में जहां-तहां फाइल पड़ी रहने, खिड़की-दरवाजे और रोशनदान पर गंदगी होने, छत और दीवारों पर पौधे उगे होने, कक्ष के भीतरी और बाहरी दीवार के पेंटेड न होने 10 अंक दिए जाएंगे। 150 अंकों के आकलन पर रैंकिंग तय होगी।