{"_id":"62e4f10d799e0e294d265785","slug":"padmawat-express-coaches-separated-from-engine-in-roza-station-of-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: दो बोगियों के साथ दौड़ने लगी पद्मावत एक्सप्रेस, रोजा रेलवे स्टेशन पर अचनाक दो हिस्सों में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: दो बोगियों के साथ दौड़ने लगी पद्मावत एक्सप्रेस, रोजा रेलवे स्टेशन पर अचनाक दो हिस्सों में बंटी
Sat, 30 Jul 2022 02:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:21 PM IST
सार
शुक्रवार रात को ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए चली। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई। तकरीबन रात 12.40 मिनट पर ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी, अचानक ट्रेन के इंजन से लगे डिब्बे की कपलिंग टूट गईं। दो डिब्बों को छोड़कर सभी डिब्बे इंजन से अलग हो गए।
विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस की शाहजहांपुर में कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पटरी पर दौड़ती ट्रेन के दो हिस्से में बंटने से यात्री दहशत में आ गए।
शुक्रवार रात को ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए चली। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई। तकरीबन रात 12.40 मिनट पर ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी, अचानक ट्रेन के इंजन से लगे डिब्बे की कपलिंग टूट गईं। दो डिब्बों को छोड़कर सभी डिब्बे इंजन से अलग हो गए।
अपनी निर्धारित गति 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन की कपलिंग टूटने के कारण दो हिस्सों में बंटने की जानकारी होने पर लोको पायलट ने इंजन को रोजा में रोका। जबकि बाकी डिब्बे पीछे ही रुक गए। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी के मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कपलिंग टूटी बोगी को अलग करवाया तथा अन्य डिब्बों को जोड़कर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन दो घंटा तक रोजा स्टेशन पर खड़ी रही। पीछे आने वाली ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया की कपलिंग टूट गई थी, ज्वाइंट रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेज दी है।