फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy will be purchased from October 1, 122 purchase centers have been set up in the district

Bareilly News: एक अक्तूबर से होगी धान खरीद, जिले में बने 122 क्रय केंद्र

Thu, 04 Sep 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased from October 1, 122 purchase centers have been set up in the district
बरेली। धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 122 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। बाजरा खरीद के लिए भी अलग से छह क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। उपज बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया। इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये और ग्रेड ए का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि किसान खुद से ही या किसी जनसेवा केंद्र से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण में एग्रीटेक एवं रियल टाइम खतौनी को लिंक किया गया है, अर्थात बोई गई फसल के आधार पर ही पंजीकरण हो सकेगा। यदि किसी किसान को धान के साथ बाजरा भी बेचना है तो उसका भी पंजीकरण एक साथ हो होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण की पूरी प्रकिया ओटीपी पर आधारित है। उन्होंने किसानों से कहा है कि पंजीकरण करते समय अपने उसी मोबाइल नंबर का प्रयोग करें, जो उनके बैंक खाते और आधार से लिंक है, ताकि धान बेचने के बाद किसी प्रकार की समस्या की स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके। भुगतान में कोई असुविधा न होने पाये। पंजीकरण में असुविधा होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के फोन नंबर 0581-4002279 या टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
46 मिलों ने किया आवेदन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि पिछली बार धान खरीद के लिए 129 क्रय केंद्र थे। इस बार यह संख्या 122 है। राइस मिलों को अभी संबद्ध नहीं किया गया है। उनसे आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक 46 मिल मालिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पिछली बार 48 मिलों ने सरकारी धान की कुटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed