फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pace of tank construction slowed down, wait longer for water

Bareilly News: सुस्त पड़ी टैंक निर्माण की रफ्तार, पानी के लिए और कीजिए इंतजार

Fri, 09 Jan 2026 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Pace of tank construction slowed down, wait longer for water
बिशारतगंज/ मीरगंज/ सेंथल/ नवाबगंज। सरकार की हर घर नल से स्वच्छ जल योजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद कई वर्षाें में 12 से अधिक गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य अटक गए हैं तो कहीं पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बरकरार है। समय सीमा पूरा होने के बाद ग्रामीणों का पेयजल के लिए इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक के मिर्जापुर गांव में करीब पौने दो करोड़ खर्च कर दो ग्राम पंचायतों के तीन गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए टंकी (ओवरहेड टैंक) का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। सवा साल बीत जाने के बावजूद एक गांव में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। जल निगम ग्रामीण की ओर से मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर, शहबाजपुर व हर्र की गौंटिया में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। ग्रामीण गोकिल राम और वेदराम ने बताया कि अधूरे कार्य के चलते पानी नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2022 में टंकी बनाने का कार्य शुरू किया गया जिसे फरवरी 2024 में पूर्ण किया जाना था। तीनों गांवों की करीब छह हजार आबादी के 450 घरों में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सितंबर 2024 में मिर्जापुर गांव के कुछ घरों में शुरुआत में पानी पहुंचा, बाकी दोनों गांवों में पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हो सके हैं। जनवरी 2025 में पैनल सिस्टम की केबल चोरी हो गई। ग्राम प्रधान मनोज पाल का कहना है कि निर्माण कराने वाली कंपनी के कर्मी ओवरहेड टैंक परिसर में तमाम काम अधूरा छोड़ गए हैं। गांव मिर्जापुर निवासी अंकित पाल, मेवाराम भारती ने बताया कि उन्हें अब तक पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है। शाहबाजपुर के प्रधान शंकर लाल ने बताया कि उनके गांव के लिए जो पाइप लाइन डाली गई है। उसमें कुछ माह पहले से थोड़ा बहुत पानी आना शुरू हुआ्र लेकिन पानी पूरे गांव के घरों तक नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने खोद डाली सड़क
सेंथल में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए कस्बे में पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। टंकी से लोगों के घरों तकपेयजल पहुंचाने के लिए सड़कों को खोदकर पानी की पाइपलाइन बिछाई गई। इस दौरान कार्यदायी संस्था ने लोगों के घरों तक पेयजल तो पहुंचा दिया, लेकिन सड़को की सही तरीके से मरम्मत नहीं की। इसके कारण कुछ समय बाद ही मरम्मत की गई सड़कें उखड़ना शुरू हो गईं।
--
पैगानगरी, दिवना में भी लोगों को नहीं मिला पानी

मीरगंज। तहसील क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मीरगंज क्षेत्र में शुद्ध पेयजल योजना का शुभारंभ तो बरसों पहले हो गया, लेकिन तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में योजना धरातल पर अधूरी नजर आ रही है। कई गांवों में ओवरहेड टैंक वर्षों से अधूरे पड़े हैं, पाइपलाइन के नाम पर गांव की गलियां खुदी हुई हैं और कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के अंतर्गत गांव पैगानगरी निवासी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि उनके गांव में ओवरहेड टैंक कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। इसी तरह गांव दिवना के ठाकुर राजन सिंह ने बताया कि उनके गांव में भी पानी का ओवरहेड टैंक अधूरा है। टैंक पर लगी सोलर प्लेटें टूटती जा रही हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के लिए कोई सामने नहीं आ रहा। बीडीओ आनंद विजय ने बताया कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। संवाद

--
संबंधित को अवगत करा दिया गया है। स्थलीय निरीक्षण कराकर अतिशीघ्र समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। जिन लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं। ग्राम प्रधान से सूची लेकर उनके कनेक्शन करवा दिए जाएंगे। -विपिन कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed