{"_id":"6860241434d93731840e4958","slug":"pac-head-constable-dies-due-to-head-injury-in-bareilly-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीएसी के हेड कांस्टेबल की सिर में चोट लगने से मौत, ठोकर लगने से जमीने पर गिरे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीएसी के हेड कांस्टेबल की सिर में चोट लगने से मौत, ठोकर लगने से जमीने पर गिरे थे
Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:53 PM IST
सार
उन्नाव जिले के निवासी रणवीर सिंह बरेली की आठवीं बटालियन पीएसी में तैनात थे। शनिवार को शौच के लिए जाते वक्त ठोकर लगने से वह गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रणवीर सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आठवीं बटालियन पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) रणवीर सिंह शनिवार को सरकारी आवास में ही ठोकर खाकर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रणवीर के परिजनों को सूचना दे दी है।
पीएसी के बड़े बाबू मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय रणवीर सिंह मूल रूप से उन्नाव के थाना माखी के गांव पूरानिस्फा पंसारी के रहने वाले थे। शनिवार सुबह छह बजे वह रोज की तरह जागे और शौच के लिए जा रहे थे। अचानक ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर गए। सिर के बल गिरने से उनको काफी चोट आ गई। उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। दोपहर दो बजे डॉक्टर ने उनका सीटी स्कैन किया। शाम पांच बजे फिर हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।