फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC constable refuses to marry for not getting eight lakh rupees in bareilly

Bareilly: पीएसी के सिपाही ने आठ लाख रुपये न मिलने पर शादी तोड़ी, युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2023 02:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

युवती के पिता ने शादी के कार्ड छपवाने के साथ उमेश के नाम कार भी खरीद ली थी, लेकिन युवक के परिजन आठ लाख रुपये और मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। 

विज्ञापन
PAC constable refuses to marry for not getting eight lakh rupees in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में पीएसी के सिपाही ने आठ लाख रुपये नहीं मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता की ओर से सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना कैंट क्षेत्र के व्यक्ति ने बेटी की शादी उमेश से तय की थी। उमेश पीएसी/एसएसएफ में सिपाही है। उसकी तैनाती बरेली सिविल एअरपोर्ट पर है। शादी 23 अप्रैल को होनी थी। 

विज्ञापन

युवक के नाम पर खरीद चुके थे कार 

युवती के पिता ने शादी के कार्ड छपवाने के साथ उमेश के नाम कार भी खरीद ली थी। शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। आरोप है कि दस अप्रैल को उमेश के भाई शिवम ने कॉल कर शादी से इनकार कर दिया। 

युवती के पिता जब उनके घर पहुंचे तो उमेश और उसके परिवार वालों ने आठ लाख रुपये की और मांग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने उमेश, उसके पिता शेर सिंह, मां ऊषा देवी और भाई शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed