Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   oxygen

मेडिकल कॉलेज को महंगी पड़ती अपनी ऑक्सीजन, बाहर से मंगाते हैं सिलिंडर

Fri, 02 Sep 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
oxygen
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट अब शोपीस बन गए हैं। मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से मंगाए जाते हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है बाहर से खरीदना सस्ता पड़ता। हमारा उत्पादन महंगा है। पंद्रह लाख का काम दस लाख में हो जाता है। गौरतलब यह है जिला अस्पताल अपने प्लांट से उत्पादित ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। इनमें दो राजकीय मेडिकल कॉलेज में हैं। एक प्लांट जिला अस्पताल में और घटपुरी, रुदायन सीएचसी पर एक-एक प्लांट हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो और जिला अस्पताल के एक ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता प्रति मिनट एक-एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनाने की है। जिला अस्पताल में अब बाहर से ऑक्सीजन की खरीद नहीं हो रही है जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर माह बरेली की एक फर्म से करीब दस लाख रुपये की ऑक्सीजन खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि कॉलेज में बिजली का बिल काफी बकाया है। चार माह से बिजली का बिल नहीं भरा गया। पावर करपोरेशन दे चुका नोटिस। यह एक प्रमुख वजह है, जिसके चलते ऑक्सीजन प्लांट नहीं चलाया जाता। प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन में खर्च अधिक आता तो जिला अस्पताल में भी बाहर से खरीद होती।
ऑक्सीजन प्लांट चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। ऑक्सीजन प्लांट इमरजेंसी के लिए है। समय-समय पर इनका उपयोग किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के खर्च से कम खर्च पर मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन सिलिंडरों की खरीद रहा है। हर महीने करीब दस लाख की ऑक्सीजन खरीदी जा रही है। अगर हम प्लांट से ऑक्सीजन जनरेट करते हैं तो हर महीने करीब 15 लाख का खर्च आता है।
-डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
छोटा सिलिंडर 350, बड़ा आठ सौ रुपये का
बदायूं। बाजार में मेडिकल ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडर को रिफिल कराने पर एक छोटे सिलिंडर के 350 और बड़े सिलिंडर के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो शिफ्टों में सिलिंडर बदले जाते हैं। गौर करने की बात यह है कि मेडिकल ऑक्सीजन खरीदने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन रोज 30 से 40 हजार रुपये खर्च कर रहा है। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी ऑक्सीजन डॉ. ज्ञानेंद्र का भी कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट चलाने का खर्च ज्यादा है। ऐसे में बाहर से ऑक्सीजन खरीदी जा रही है। संवाद
ऑक्सीजन प्लांट
- एक प्लांट की स्थापना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च।
- एक प्लांट की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट।
- मेडिकल कॉलेज में रोज 45 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर खर्च होते हैं
- एक बड़े सिलिंडर की बाजार कीमत 800 रुपये हैं
- जिला अस्पताल में बिजली का बिल हर माह करीब दो लाख।
- मेडिकल कालेज में बिल आ रहा सात से आठ लाख।
प्लांट चलाने में अधिक खर्चा, समझ से परे
राजकीय मेडिकल कॉलेज में चौबीस घंटे बिजली के लिए अलग से 33 केवीए की लाइन है तो बिजली उपकेंद्र भी। अगर ऑक्सीजन प्लांट को एक घंटे चलाया जाता है तो करीब 60 हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। एक प्लांट को अगर एक महीने में लगातार 20 दिन चलाया जाता है तो बिजली का बिल करीब 50 हजार रुपये बनता है। सरकारी शिक्षण संस्थानों को इलेक्ट्रसिटी डयूटी (ईडी) में छूट दी जाती है। एसडीओ पावर कॉरपोरेशन यश भारद्वाज का कहना है कि 15 किलोवाट के एक कनेक्शन पर अगर लगातार 24 घंटे बिजली खपत की जाए तो करीब 360 यूनिट बिजली खर्च होती है। सात रुपये यूनिट के हिसाब से इसका खर्च करीब 2520 रुपये होता है। 30 दिन में करीब 720 घंटे होते हैं। ऐसे में 15 किलो वाट कनेक्शन पर महीने में बिल करीब 75 से 80 हजार बनना चाहिए। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट चलाने का महीने में लाखों के खर्च की बात उनकी भी समझ से परे है।
ऐसे बनती है हवा से ऑक्सीजन
वातावरण से हवा को कंप्रेस किया जाता है। फिल्टर की मदद से इसे शुद्ध कर ठंडा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में हवा में मौजूद ऑक्सीजन लिक्विड में तब्दील हो जाती है। इसे स्टोर किया जाता है, यही मेडिकल ऑक्सीजन है। कुछ प्लांट लिक्विड में तो कुछ गैस के रूप में ऑक्सीजन तैयार करते हैं। हवा में 21 फीसदी ऑक्सीजन, 78 फीसदी नाइट्रोजन और एक फीसदी अन्य गैसें जैसे हाइड्रोजन, नियोन, जीनोन, हीलियम और कार्बन डाइआक्साइड होती हैं।

डॉ. अमित वार्ष्णेय का कहना है कि एक व्यक्ति को 24 घंटे में करीब 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन की जरूरत होती है। स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में 12 से 20 बार सांस लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed