{"_id":"69276be24449ce0e790f648b","slug":"overloaded-trucks-and-tractor-trolleys-loaded-with-sugarcane-are-violating-traffic-rules-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105434-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यातायात नियमों को रौंद रहे गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यातायात नियमों को रौंद रहे गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
आंवला में चल रहे ओवरलोड ट्राले-संवाद
आंवला/नवाबगंज/बहेड़ी/मीरगंज। तहसील क्षेत्रों में कड़ाई के बावजूद बिना रिफ्लेक्टर के वाहन दौड़ रहे हैं तो कहीं वाहन क्षमता से अधिक गन्ना लादकर नियमों को रौंद रहे हैं। इससे हर वक्त हादसे का खतरा रहता है। इसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर स्थित दलेल नगर गांव के पास बहने वाली अप्सरा नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। ब्लैक स्पॉट घोषित होने के बाद भी इससे निपटने के लिए प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की।
लोगों के अनुसार, नवाबगंज में ऐसे वाहन सड़कों पर खूब फर्राटा भर रहे हैं, जिनके पीछे रिफलेक्टर नहीं लगे है। हाईवे पर बने कटों पर सांकेतिक चिह्नों की अनदेखी भी वाहनों के हादसों की संख्या बढ़ा रहे हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने रिफ्लेक्टर लगाने के लिए अभियान चलाया। लेकिन लोगों का मानना है कि अभी भी पुलिस-प्रशासन के इंतजाम नाकाफी है। इस वजह से अधिकांश वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लग सके हैं। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने और ट्राॅलियों के पीछे लाल कपड़ा बांध कर चलने को अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने का प्रयास कर रही है।
--
हो चुके हादसे, सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार
बहेड़ी में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे कोहरा होने पर हादसे का खतरा रहता है। अभी 20 नवंबर को घने कोहरे के चलते बाइक सवार को देवरनियां थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि इसको लेकर नैनीताल रोड हाईवे और नैनीताल रोड मुख्य बाजार ,नदेली रोड, नारायण नगला रोड, शीशगढ़ रोड पर अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
--
इन मार्गों पर अधिकांश चालकों की मनमानी
आंवला में संपर्क मार्गों से लेकर प्रमुख मार्गों तक गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले सड़कों पर रेंगते और झूलते नजर आते हैं। इसको देख राहगीर सहम जाते हैं। ऐसे अधिकांश वाहन कस्बे के मुख्य मार्गों आंवला-बदायूं, आंवला-भमोरा व रामनगर रोड पर देखने को मिलते हैं। पिछले साल अपने पैतृक गांव से वापस आंवला लौट रहे पशुधन मंत्री का काफिला रामनगर रोड पर ऐसे ही ट्रैक्टर-ट्रालों के बीच फंस गया और बड़ा हादसे होने से बचा। मंत्री की शिकायत पर फिर प्रशासन ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
अप्सरा नदी पर बना पुल जर्जर
दलेल नगर गांव के पास बहने वाली अप्सरा नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। पुल संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुल को देखते हुए प्रशासन ने उसे ब्लैक स्पॉट भी घोषित कर दिया है। आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए विधायक डॉ. एमपी आर्य ने इस मामले को विधानसभा सदन में भी मुद्दा उठा चुके हैं। उसके बाद भी अनदेखी जारी है।