{"_id":"67825c96392b59fc4701655d","slug":"overhead-tank-valve-burst-several-gallons-of-water-flowed-out-bareilly-news-c-400-1-ala1001-32-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरहैड टैंक का वॉल्व फटा, बह गया कई गैलन पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरहैड टैंक का वॉल्व फटा, बह गया कई गैलन पानी
विज्ञापन
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। पेयजल सप्लाई करने वाली ओवरहेड टैंक का वॉल्व फटने से टंकी में भरा पानी पालिका परिसर में फैल गया। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि एक हिस्से में बने टीन शेड के साथ पालिका के एक हिस्से की दीवार टूट कर सड़क पर जा गिरी। इसके साथ ही पालिका का काफी सामान भी पानी के प्रेशर के साथ टूटी दीवार के मलबे में जा मिला। इस दौरान पालिका भवन के आसपास काफी देर तक पानी बहता रहा। बाद में पालिका कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाॅल्व को ठीक कर लिया।
गनीमत रही कोई अप्रिय घटना होने से बच गयी। हालांकि दीवार टूटने से काफी देर तक सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। बाद में जेसीबी की मदद से सड़क पर पड़े मलबे को हटवा कर आवागमन सुचारू किया गया।
दो ओवरहेड टैंक से नगर को होती है पानी की सप्लाई
पालिका कर्मचारियों के अनुसार पालिका में बने दो ओवरहेड टैंक से पूरे नगर को सप्लाई दी जाती है। बृहस्पतिवार शाम को बड़े ओवरहैड टैंक की नगर को सप्लाई देने वाली पाइपलाइन के वॉल्व में कमी आ गयी थी। इसकी शुक्रवार को मरम्मत की जा रही थी। दोपहर करीब साढे तीन बजे पाइप लाइन का वाॅल्व फट गया। वाल्व फटने से पानी का फव्वारा फूट पड़ा, जो करीब दस फिट ऊंचा था। आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। एक घंटे में इसको मरम्मत कर ठीक कर दिया गया। हालांकि परिसर में दूसरा ओवरहेड टैंक होने से पेयजलापूर्ति पर कोई खासा असर नहीं हुआ। इधर, ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरम्मत के दौरान वाॅल्व फट जाने से घटना हुई थी। बाद में वाल्व को ठीक कर लिया गया है टैंक का समय-समय पर उचित देखरेख होती रहती है। संवाद