{"_id":"6ab97d94f034c4a4dc0aac76","slug":"overcame-injury-now-as-a-coach-she-is-shaping-the-future-of-players-bareilly-news-c-4-bly1015-976312-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोट को दी मात, अब कोच बन संवार रहीं खिलाड़ियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोट को दी मात, अब कोच बन संवार रहीं खिलाड़ियों का भविष्य
Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर की रहने वाली 23 वर्षीय वैष्णवी वैश्य ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ इच्छाशक्ति के बल पर जिम्नास्टिक की दुनिया में मिसाल कायम की है। जिम्नास्टिक में 250 से अधिक पदक जीतने वाली वैष्णवी अब आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त में प्रशिक्षण दे रहीं हैं।
वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने मात्र छह वर्ष की उम्र से ही कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया था। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने महज छह महीने के भीतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर खेल जगत में अपनी मजबूत दस्तक दी। जब वह 13 वर्ष की थीं तो प्रशिक्षण के दौरान उनके हाथ की हड्डी टूट गई। इस वजह से उन्हें छह महीने तक खेल से दूर रहना पड़ा।
वर्ष 2017 में पीठ में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें एक बार फिर जिम्नास्टिक छोड़ना पड़ा। करीब दो साल तक खेल से दूर रहने के बावजूद उनका जुनून कम नहीं हुआ। खेल के प्रति अपने प्रेम के कारण उन्होंने खुद को संभाला और दोबारा मैदान पर शानदार वापसी की। खेल के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया और शौकिया तौर पर मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स भी किया। वैष्णवी ने वर्ष 2023 में मिस बरेली का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं सहित 250 से अधिक पदक जीतने वाली वैष्णवी अब एक एनएसएनआईएस कोच बन चुकी हैं। वर्तमान में वह जाट रेजिमेंट में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद खिलाड़ियों को पूरी तरह से मुफ्त जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण दे रही हैं।