फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Over the existence of five small canals

खत्म हो चुका है पांच छोटी नहरों का अस्तित्व

Sun, 24 Jan 2016 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Over the existence of five small canals
जो नहरें कभी खेतों की सिंचाई के लिए बनाई गई थीं, उन्हें भू-माफिया की नजर लग गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अवैध कब्जों के चलते रुहेलखंड डिवीजन की जद में आने वाली नहरें धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं। 50 से ज्यादा जगहों पर नहरों की जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। 22 कब्जेदारों पर पीपी एक्ट के मुकदमे चल रहे हैं। इनमें अधिकतर बरेली के हैं। ठोस पैरवी न होने के चलते इन पर 20 साल में निर्णय नहीं हो पाया।   
विज्ञापन

नहर विभाग के रुहेलखंड डिवीजन में तीन सब डिवीजन आते हैं। तीनों डिवीजन में  12 सौ किलोमीटर एरिया में नहरें हैं। इन नहरों से चार हजार हेक्टेअर से ज्यादा जमीन की सिंचाई होती है। बरेली में रसूला, रहपुरा, टाह, भूड़ा, भोजीपुरा, रिछा, बहेड़ी उत्तराखंड में खटीमा, सितारगंज, उधम सिंह नगर (रुद्रपुर), बनबसा में बड़ी नहरों से निकले 50 से ज्यादा रजवाह (खेतों की सिंचाई के लिए बनाई जाने वाली छोटी नहरें) लुप्त हो चुके हैं। नहर की जमीनों पर माफिया अवैध कब्जे कर रहे हैं। बरेली में सीबीगंज और परसाखेड़ा में दो नहरों का अस्तित्व भी खत्म होने के कगार पर है। मिनी बाईपास पर देवरनियां नदी (जिसे किला नदी भी कहा जाता है) के निकट छोटी नहर थी। नर्सरी रोड पर ये नहर अपना अस्तित्व खो चुकी है। पीलीभीत बाईपास पर आधा दर्जन कालोनियों ने बरेली और भोजीपुरा रहवाह नहरों को निगल लिया। नहर की जमीन पर बिल्डर बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए धड़ाधड़ अवैध निर्माण करा रहे हैं। नहर विभाग लुप्त होती नहरों को बचाने के लिए अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं कर रहा।  
विज्ञापन


‘ हम बनबसा में कब्जा हटाने गए तो कब्जेदारों ने पुलिस के सामने हमारी जेसीबी तोड़ डाली। इनके खिलाफ मुकदमा तक पंजीकृत नहीं हो पाया। यही हाल बरेली में है। अपने स्तर से जितना हो सकता है, वह करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 आदेश कुमार, उपखंड अधिकारी नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed