{"_id":"6af8cec9e5f7a330f00a1620","slug":"over-80-special-trains-prove-insufficient-decision-taken-to-run-six-additional-trains-at-the-last-minute-bareilly-news-c-4-bly1015-1007242-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 80 से ज्यादा विशेष ट्रेनें नाकाफी, ऐन मौके पर छह और गाड़ियां चलाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 80 से ज्यादा विशेष ट्रेनें नाकाफी, ऐन मौके पर छह और गाड़ियां चलाने का फैसला
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में इस बार रेलवे बरेली होकर 80 से ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। कुछ ट्रेनों को सीमित फेरों के लिए भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। इस बीच शनिवार को ऐन मौके पर फिर सीमित फेरों के लिए छह विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। शुक्रवार को भी एक-एक फेरे के लिए छह ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04113 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 17 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद रात 12:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05114 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलने के बाद दोपहर 12:50 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए 15 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 04229 वाराणसी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन वाराणसी से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद रात 10:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कटिहार-लुधियाना के बीच 16 नवंबर को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 05750 कटिहार-लुधियाना विशेष ट्रेन कटिहार से दोपहर 1:40 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:40 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
सहरसा-अमृतसर के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की गई है। 05517 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से चलने के बाद दूसरे दिन 9:28 बजे बरेली आएगी और रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05518 अमृतसर-सहरसा विशेष ट्रेन 19 नवंबर को अमृतसर से सुबह चार बजे चलने के बाद अपराह्न 3:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
-- -
नियमित ट्रेनें फुल, कन्फर्म नहीं हो रहे 22 से 25 फीसदी टिकट
पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार चलानी पड़ी रिकॉर्ड विशेष गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। रेलवे इस बार त्योहारी सीजन में पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बावजूद लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। नियमित गाड़ियों में 25 फीसदी तक वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं हो रहे हैं। ज्यादातर नियमित ट्रेनों में ओवर वेटिंग के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। कई विशेष ट्रेनें भी समय सारिणी जारी होने के कुछ घंटों में ही फुल हो जा रही हैं।
पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की ट्रेनों में टिकटों की मांग सबसे ज्यादा है। इनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। नवंबर के अंत तक इन रूट की ट्रेनें पैक हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा किराया देकर विशेष ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ रही है। अक्सर आधी से ज्यादा खाली चलने वाली विशेष ट्रेनों में भी इस बार वेटिंग लग गई है।सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर और गाड़ियां चलाई जाएंगी। इसके लिए रैक तैयार रखी गई हैं। संवाद