फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outsourced worker dies after falling while repairing street light.

Bareilly News: स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारी की गिरने से मौत

Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Outsourced worker dies after falling while repairing street light.
- आरोप : उपलब्ध नहीं कराए गए सुरक्षा उपकरण, बिना हेलमेट लगाए कर रहे थे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आंवला। स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी अजुध्या प्रसाद उर्फ हीरो (50) की शनिवार को सीढ़ी से गिरने पर मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि उनको काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला विलायतगंज निवासी अजुध्या प्रसाद उर्फ हीरो नगर पालिका में ठेका कर्मचारी थे। वह आउटसोर्सिंग पर इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार को पालिका के काम से मोहल्ला नगरिया स्थित महाराणा प्रताप द्वार के पास गए थे। वहां लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे थे। इस दौरान सीढ़ी से फिसलकर गिर गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बड़े भाई राजपाल ने बताया कि अजुध्या प्रसाद अविवाहित थे। कहा, गिरने की सूचना मिलने पर जब अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद पालिका के लोगों ने अजुध्या से मुलाकात कराने में आनाकानी की। दो घंटे बाद मौत की सूचना मिली। आरोप है कि काम करने के लिए हेलमेट भी नहीं दिया गया। मौत की सूचना पर सभासद रानी देवी और उनके पति जितेंद्र भोजवाल ने कहा, पालिका कर्मचारी को हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ काम कराया जाता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,

गिरने पर अजुध्या को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी।
सीओ नितिन कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed