{"_id":"677c34a73690325939081414","slug":"outpost-incharge-accused-of-molestation-complaint-to-ssp-bareilly-news-c-4-1-bly1039-555852-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौकी इंचार्ज पर छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौकी इंचार्ज पर छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के चौकी टांडा छंगा के इंचार्ज पर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में शिकायतीपत्र एसएसपी को देकर चौकी प्रभारी व गांव के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि एक जनवरी को चौकी इंचार्ज ने उन्हें व उनके पति को चौकी में बुलाकर गांव के लोगों द्वारा अवैध संबंधों का आरोप लगाकर उनके विरुद्ध प्रार्थना पत्र आने की बात बताई थी। महिला का कहना है कि उन्होंने चौकी इंचार्ज द्वारा लगाए गए आरोपों का विरोध किया। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने उनके पति को गाली देने के साथ जेल भेजने की धमकी भी दी। महिला के प्रार्थना पत्र के झूठा बताने पर चौकी इंचार्ज ने समझौतानामा लिख दिया कि गांव के चार लोगों ने, जो महिला के विरुद्ध रंजिशन प्रार्थना पत्र दिया था, वो झूठा है।
महिला का आरोप है कि दो जनवरी को चौकी इंचार्ज ने पति की अनुपस्थिति में बुलाकर फिर से राजीनामा लिखवाया व छेड़खानी की। रात को पुलिस चौकी आने को कह कर दो घंटे तक चौकी में बैठाकर रखा। साथ ही महिला को पांच जनवरी को पुनः पुलिस चौकी आने को कहा।
विज्ञापन
इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है।उन्हें पुलिस चौकी बुलाया ही नहीं था, वह खुद आई थी। गांव के लोगों ने महिला के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था, जिससे चिढ़कर महिला ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। बाद में शिकायतकर्ताओं ने शिकायत वापस ले ली थी। संवाद