फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Out of former BSP MLC Kesar Singh

पूर्व एमएलसी केसर सिंह बसपा से आउट

Sat, 23 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बसपा ने अब पूर्व एमएलसी केसर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर केसर सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया गया है। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि केसर सिंह काफी समय से अनुशासन के दायरे से बाहर चल रहे थे। पार्टी उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। इस कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है। पार्टी के इस फैसले पर केसर सिंह ने कहा कि बसपा एक प्राइवेट कंपनी है। उसका किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं है और न ही पाटी में कोई नियम कानून है। पार्टी में क्या चलता है इस बारे में सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में नवाबगंज में बसपा को हैसियत का पता चल जाएगा। केसर सिंह 2007 में नवाबगंज विधान सभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था मगर हार गए थे। 
विज्ञापन

आगे वह किस दल में जाएंगे यह बात अभी उन्होंने साफ नहीं की है। एमएलसी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही केसर सिंह बसपा में बहुत सक्रिय नहीं रहे। पंचायत चुनाव में भी वह तटस्थ रहे। पहले उन्हें नवाबगंज से बसपा के टिकट का दावेदार माना जा रहा था। हाल ही में वहां से वीरेंद्र सिंह गंगवार हरी झंडी मिलने के बाद से वह नाराज चल रहे थे। इस बीच चर्चा है कि वह भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और किसी सीट से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed