{"_id":"6ad6684a3a5e662b27078635","slug":"out-of-control-bike-hits-a-tree-uncle-dies-nephew-injured-bareilly-news-c-419-1-bd11002-715-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, मामा की मौत, भांजा घायल
Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। सहोड़ा के पास स्थित धर्मकांटे के सामने मोड़ पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिलासपुर के खौंदलपुर के साकिब (28) की मौत हो गई, जबकि भांजा अनस (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रामपुर के केमरी के गांव श्याम नगला निवासी अनस की मां अफरोज जहां ने बताया कि बिलासपुर के खौंदलपुर निवासी भाई साकिब सोमवार को बाइक से अनस के साथ शीशगढ़ से बरेली जा रहे थे। उनको डाकघर पर पासपोर्ट से संबंधित काम था। रास्ते में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण दूसरी ओर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर के कारण साकिब का हेलमेट गिर गया, जबकि अनस ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भेजा। रास्ते में साकिब ने दम तोड़ दिया। अनस की हालत नाजुक है। पुलिस ने साकिब की जेब में मिले मोबाइल फोन और दस्तावेज की मदद से परिजन से संपर्क किया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। क्षतिग्रस्त बाइक को ढकिया चौकी पर खड़ा किया गया है।
गर्भवती पत्नी तक रही राह...
बहन के मुताबिक, साकिब चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह कबाड़े की फैक्टरी में कैशियर थे। उनका निकाह छह माह पहले रुद्रपुर की खुशी (23) से हुआ था। घर में नए मेहमान के आने की खुशियां छाई थीं। मौत की सूचना से मातम परसा है। गर्भवती पत्नी बेसुध है। बार-बार पति के आने की राह तक रही है। परिजन ने उनको संभाला। बुजुर्ग पिता गमगीन हैं।