फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OTS: Target of Rs 2,243 crore, engineers could recover only Rs 74 crore

ओटीएस: 2,243 करोड़ का लक्ष्य, सिर्फ 74 करोड़ ही वसूल पाए अभियंता

Wed, 29 Nov 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
OTS: Target of Rs 2,243 crore, engineers could recover only Rs 74 crore
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बरेली प्रथम और द्वितीय जोन में प्रचार-प्रसार के अभाव में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में 20 दिन बाद भी बेहद कम पंजीकरण हुए हैं। 2,243 करोड़ रुपये के सापेक्ष 27 नवंबर तक सिर्फ 74 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। अब तक दस फीसदी से भी कम उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है।
विज्ञापन

वसूली बढ़ाने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने एक महीने पहले बरेली को दो जोन में बांटकर दो मुख्य अभियंताओं को तैनाती दी थी। दोनों अफसर आ गए। बरेली प्रथम में बरेली जिला और बरेली द्वितीय में पीलीभीत, शाहजहांपर तथा बदायूं जिले आते हैं। दोनों जोन को ओटीएस में 2,243 करोड़ रुपये वसूलने हैं, लेकिन 28 नवंबर तक 100 करोड़ रुपये भी वसूल नहीं हो सके। जोन प्रथम के आठ विद्युत वितरण खंडों में 817 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य है। इसमें 32 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। जोन द्वितीय के 12 विद्युत वितरण खंडों में 1,425 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य है, जिसमें से 42 करोड़ रुपये वसूल हो गए हैं। दोनों जोन में 14.84 लाख उपभोक्ता ओटीएस के पात्र पाए गए हैं। इसमें से अभी तक 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने ही लाभ लिया है।
विज्ञापन

कोट
लोग बकाया जमा करने का मन बनाएंगे तभी वसूली की रफ्तार तेज होगी। ओटीएस का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बिजलीकर्मी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। बड़े बकायेदारों को नोटिस भी भेजे गए हैं। -रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता, जोन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार का ही नतीजा है कि 54,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। अब पंजीकरण औश्र बढ़ेंगे। वसूली तेज होगी। जो कर्मचारी व अभियंता काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -अनिल तिवारी, मुख्य अभियंता, जोन द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed