{"_id":"5e331f108ebc3e4b07659ff2","slug":"others-in-shahjhanpur-bareilly-news-bly3939583147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बोफोर्स से बेहतर विकल्प साबित होगी धनुष गन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बोफोर्स से बेहतर विकल्प साबित होगी धनुष गन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आयुध निर्माणियों और निर्माणी बोर्ड कोलकाता के महानिदेशक एवं अध्यक्ष हरि मोहन ने कहा कि हमारी निर्माणी ने बोफोर्स से भी बेहतरीन और नवीनतम तकनीक वाली धनुष गन का निर्माण किया है, जो बोफोर्स से हर मामले में बेहतर साबित होगी। यह 27 की जगह 38 किलोमीटर की रेंज तक सटीक निशाना लगा सकती है।
बृहस्पतिवार को आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) का निरीक्षण करने आए महानिदेशक ने कहा कि यह मॉडर्न गन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गनों में एक है, जो मेक इन इंडिया की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। धनुष गन की विशेषता यह भी है कि इसकी डिजाइन और उत्पादन भारत ने किया है। यह गन स्वचालित है और एक स्थान से आक्रमण करने के बाद अपने आप दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाती है और अपना टारगेट भी स्वत: ही तय करने में सक्षम है। रात में भी इसे टारगेट हासिल करने में कोई कठिनाई नहीं आती। बैलेस्टिक कंप्यूटर से लैस धनुष गन के उपकरण इतने उच्चस्तरीय और गुणवत्तापरक है कि इसके उपकरण बोफोर्स कंपनी भी मंगा रही है। भर्ती के सवाल पर डीजी ने कहा कि जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी, जिससे रक्षा उत्पादों के निर्माण में कोई बाधा पैदा न हो। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की निर्माणी का भविष्य सुखद बनाने के लिए उच्च तकनीक वाले नए प्रोडक्ट लाने होंगे।
इससे पूर्व उन्होंने ओसीएफ में रेपियर लूम कंबल, कटिंग शॉप, जर्सी, कैड-कैम समेत अन्य निर्माणशालाओं का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता परखी। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ समय से उत्पाद तैयार करने तथा नई तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाप्रबंधक एके शुक्ल, अपर महाप्रबंधक ओपी कमल, विनोद अग्रवाल, अनुराग यादव, अनिल कुमार यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।