फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

डीएम सख्तः डेयरियों की जांच शुरू, विधायक की डेयरी भी है घेरे में

Fri, 24 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत/बिलसंडा। डीएम वैभव श्रीवास्तव द्वारा बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा की पुत्र वधू के नाम वाली कामधेनु डेयरी के निरीक्षण के बाद पशुपालन विभाग भी हरकत में आ गया। अमरिया में एसडीएम ने कामधेनु डेयरियों और पशु चिकित्सालयों को चेक किया। माना जा रहा है कि सभी डेयरियों की चेकिंग कराकर कार्रवाई करना है, ताकि विधायक की पुत्रवधु के नाम वाली डेयरी पर कार्रवाई करने को लेकर उंगलियां न उठें।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 21 जनवरी को बीसलपुर में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा की पुत्रवधु मनोरमा वर्मा की कामधेनु डेयरी का निरीक्षण किया था। इसके बाद विधायक ने डीएम पर उनके घर की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। विधायक इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए बुधवार रात लखनऊ रवाना हो गए। हालांकि डीएम ने विधायक के आवास की वीडियोग्राफी कराने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने सरकार की कामधेनु डेयरी योजनाओं में अनियमितताओं की जांच कराकर शासन के धन का दुरुपयोग रोकने की बात भी कही थी। डीएम और विधायक के बीच रार का मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अफसर जांच करने से बच रहे थे, लेकिन मुख्य पशु चिकिसाधिकारी जीपी सिंह ने जिले की अन्य कामधेनु डेयरियों की जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समस्त पशु चिकित्साधिकारियों ने कामधेनु डेयरी, मिनी कामधेनु डेयरी और माइक्रो कामधेनु डेयरी योजनाओं में पात्रता की जांच की। इसमें यह भी पता लगाया गया कि किसी पात्र ने बैंक से लोन लेकर उसका दुरुपयोग तो नहीं किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार डेयरियों की इस जांच का मुख्य मकसद विधायक रामसरन वर्मा की पुत्रवधू के नाम से खुली डेयरी की हकीकत तलाशना रहा। अन्य डेयरियों की जांच तो एक बहाना है। इधर एसडीएम सौरभ दुबे के नेतृत्व में पशु चिकित्साधिकारी रिंकू नारायण ने बिलसंडा में रामलता माइक्रो कामधेनु डेरी और बिलसंडा में जदुवीर सिंह माइक्रो कामधेनु डेयरी पर छापे मारे। बिलसंडा की डेयरी में 25 पशुओं के सापेक्ष मात्र 10 पशु ही मिले। रहने, चारा, पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। डेयरी संचालकों का कहना है कि जो पशु दूध नही देते, उन्हें बंटाई पर दे देते है। जब वे दूध देने योग्य हो जाते हैं तो उन्हें वापस लेकर डेयरी पर रख लेते हैं। निरीक्षण के बाद चिकित्साधिकारी रिंकू नारायण ने बताया कि डेयरियों की जांच की रिपोर्ट बनाकर उच्चधिकारियों को भेज दी गई है। बैंक लोन लेकर खोली गईं अन्य डेयरियों की जांच अभी जारी रहेगी। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले पर कुछ और कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को पशु अस्पताल में डॉक्टर मिले नदारद, अन्य खामियां भी मिलीं
अमरिया। एसडीएम रामदास ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वास सिंह अनुपस्थित मिले। चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने के साथ पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त दवाओं की भी कमी पाई गई। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

साल भर पहले भी विधायक की डेयरी का हो चुका सत्यापन
पीलीभीत। बीसलपुर के गांव चौसर पड़िया निवासी विवेक वर्मा की पत्नी मनोरमा वर्मा की कामधेनु डेयरी का साल भर पहले भी सत्यापन किया गया था। विवेक बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा के बेटे हैं। उस समय बीसलपुर के उप मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के बाद मनोरमा वर्मा ने भी एक पत्र उप मुख्यचिकित्साधिकारी को भेजकर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया था कि सत्यापन के दौरान डेयरी के मेंटेनेंस का काम चल रहा था। डेयरी का फर्श, नांद और बाउंड्रीवाल टूटने से पशुओं की दिक्कत हो रही थी। इस कारण पशुओं को अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद पशु डेयरी में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed