फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

अब पीलीभीत में होगी 10 नगर निकाय

Thu, 02 Jan 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। वर्ष 2019 जाते-जाते जिले को एक बड़ी सौगात दे गया। साल के अंतिम दिन हुई कैबिनेट की बैठक में नौगवां पकड़िया को भी नगरपंचायत बनाने की अनुमति शासन ने दे दी। अब जिले में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। तीन नगर पालिकाओं के साथ 10 नगरीय निकाय हो गए हैं। नगर पंचायत बनने पर बुधवार को लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

अभी तक जिले में पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर समेत तीन नगर पालिकाएं हैं। इसके अलावा कलीनगर, न्यूरिया, बरखेड़ा, जहानाबाद, गुलड़िया भिंडारा और बिलसंडा समेत नौ नगर पंचायतें थी। नौगवा पकड़ियां के नगर पंचायत बनने के बाद अब जिले में 10 नगरीय निकाय हो जाएंगेे। शहर से सटे नौगवां पकड़िया के हालात किसी से छिपे नहीं है। कहने को तो यहां मंडी समिति, चार राष्ट्रीयकृत बैंक, पुलिस चौकी, तीन सरकारी स्कूल, तीन मदरसे और करीब पांच प्राइवेट स्कूलों के साथ ग्राम पंचायत में 90 छोटी- बड़ी आरसीसी सड़कें हैं, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी इसकी स्थिति गांव से भी बदतर बनी हुई है। सड़कों के किनारे बनी अधिकांश नालियां टूटने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। खाली प्लाट कूड़ाघर बन चुके हैं। करीब 17 हजार वोटर वाली इस ग्राम पंचायत के वाशिंदों को बरसों से एक ही दर्द सताता आ रहा था कि वे शहर के बिलकुल नजदीक रहने के बाद भी गांव जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने को यहां के बाशिंदे वर्ष 2014 से मांग उठाते आ रहे थे। इधर आपत्ति निस्तारण के बाद लखनऊ में मंगलवार को हुई बैठक में नौगवां पकड़िया को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की अनुमति शासन ने दी। इधर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अधिकांश लोगों में खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में विकास का मार्ग हो सकेगा प्रशस्त
नौगवा पकड़िया ग्राम पंचायत में नौगवां, रामलीला मैदान के आसपास का क्षेत्र, इस्लामनगर, असाम चौराहे के आसपास का क्षेत्र, कांशीराम कॉलोनी, ट्रांसपोर्टनगर, कांशीराम कॉलोनी उद्यान विभाग, करबला क्षेत्र, आंशिक छत्रपति शिवाजी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

सबने किया स्वागत, सुविधाओं की बढ़ी आस
ग्राम पंचायत के नगर पंचायत होने से लोगों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि नौगवां पकड़िया को तो पहले ही नगर पंचायत बन जाना चाहिए था। यदि पहले ही बन जाती तो यहां की तस्वीर भी आज कुछ शहर जैसी होती। नोनीराम ने कहा कि मेरे क्षेत्र में विकास ही नहीं कराया जा रहा था। सड़कों पर हमेशा ही गंदा पानी भरा रहता है। अब इन मुसीबतों से छुटकारा मिल सकेगा। व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद विकास का नया खाका तैयार होगा। शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सभी को मिल सकेगी। ममता सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दोगुना फंड मिलेगा। अब अपनी समस्याओं के निस्तारण को इधर उधर भागना नहीं पड़ेगा। व्यापारी राकेश शर्मा का कहना था कि यहां के विकास का बजट दोगुना हो जाएगा। कूड़े से ढेरों से निजात मिल सकेगी। युवाओं को भी रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed