{"_id":"5dff973d8ebc3e87ee3bb463","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3890821173","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की तरह छंटी खुराफात, चमकता रहा अमर का सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की तरह छंटी खुराफात, चमकता रहा अमर का सूरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नागरिकता संशोधन कानून पर जहां पूरे देश में आग लगी थी। वहीं पीलीभीत में छुटपुट घटनाओं को अगर छोड़ दें तो यहां गंगा जमुनी तहजीब की रवायत को आगे बढ़ाते हुए पूरी तरह से अमन दिखा। हालांकि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पीलीभीत में रहा, लेकिन यहां प्रशासन की सख्ती और आपसी सूझबूझ से ऐसा कोई अप्रिय कदम नहीं उठाया गया, जिससे अमन चैन में खलल पड़ता।
आसपास के जनपदों बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में जैसे विरोध हुआ, उससे कम तेवर ही पीलीभीत में रहे। सारी आशंकाएं गलत साबित हुईं। बीते तीन दिनों में कभी अफवाहों के जरिए तो कभी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की साजिशेें की गईं लेकिन तारीफ करनी होगी उन अमन के पहरेदारों की, जिन्होंने माहौल बिगड़ने नहीं दिया। अमनपसंद लोग अपने इलाकों में जनमानस को समझा बुझाकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे थे। इसका परिणाम यह रहा कि शनिवार देर रात इंटरनेट सेवाएं चालू होने के अगले दिन रविवार को पूरा दिन अमन और शांति रही। पुलिस के कड़े पहरे के बीच बाजार में खासी चहल पहल दिखी। लोग बिना किसी शिकन खरीदारी करने में मशगूल दिखे। शहर के बाजारों और गली मोहल्लों में रौनक पहले की तरह ही रही। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सजग रहा। अमर उजाला टीम ने रविवार को शहर के बाजार समेत मोहल्ला और कॉलोनियों का जायजा लिया तो माहौल अन्य दिनों की तरह सामान्य ही दिखा।
गुलजार रहा वेलों वाला चौराहा
नागरिकता कानून को लेकर भले ही कुछ हिस्से में अनिश्चितता का माहौल रहा, लेकिन शहर के मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित वेलों वाले चौराहे पर जिदंगी अन्य दिनों की तरह शांति से चलती दिखी। लोग फल खरीदते दिखे। वहीं कुछ बुजुर्ग चाय की चुस्कियों के साथ गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
रोज की तरह चला जेपी रोड
शहर के जेपी रोड पर रविवार को सभी दुकानें खुली मिलीं। सड़कों पर रोज की तरह की आवाजाही देखी गई। दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। वहीं रामस्वरूप पार्क की गली में दुकानें खरीदारों से गुलजार देखी गई। किसी के भी चेहरे पर कोई शिकन या चिंता नहीं दिखाई दी।
किराना बाजार में उड़ी मसालों की महक
शहर में दो-तीन दिनों से चले आ रहे अफरातफरी के माहौल का किराना बाजार में भी कोई असर नहीं देखा गया। यहां की भी फिजां में कोई डर नहीं, बल्कि मसालों की महक से खिंचे चले आए ग्राहकों की भीड़ देखी गई। यहां कुछ पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात दिखे।
नीबू मंडी में भी सब कुछ ठीक-ठाक
शहर के स्टेशन रोड स्थित नीबू मंडी में सर्वाधिक भीड़ देखी जाती है, कमोवेश यही हाल रविवार दोपहर भी देखा गया। सड़कों के किनारे लगे फलों के ठेलों पर लोग फलों को लेकर मोल भाव करते दिखे। मीडियाकर्मी द्वारा फोटो शूट करने के दौरान एक चचा जोर से बोले..भइया यहां सब कुछ ठीकठाक है। यहां का भाईचारा कभी नहीं टूटने वाला है। रविवार सुबह से ही पुलिस तैनात की गई। बाजार खुले और लोगों की भीड़ भी नजर आई। जैसे नजारा आम दिनों में होता है, वैसा ही रहा।
दिन निकलते ही लग गई भीड़
नागरिकता कानून पर प्रदेश के कुछ जिलों में हुए बवाल का रविवार को शहर के बाजार पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। सुबह समय से ही दुकानें खुलीं, ग्राहक भी आम दिनों की तरह आए।
खरीदारी के लिए निकलीं महिलाएं
शहर में हालांकि पुलिस का कड़ा पहरा नजर आया, लेकिन बाजार की रौनक पर इसको कोई फर्क नहीं दिखाई दिया। महिलाएं भी आम दिनों की तरह घरों से निकली और जमकर खरीदारी की।
दो दिन इंटरनेट बंद रहने का नहीं गम, खुश हैं अमन कायम रहा
नागरिकता कानून पर प्रदेश में मचे बवाल के बीच शहर में रविवार को अमन चैन कायम रहा, लेकिन दो दिन तक जिला प्रशासन द्वारा बंद कराई गई इंटरनेट सेवा से व्यापार जगत मामूली रुप से प्रभावित रहा। हालांकि व्यापारियों का कहना था कि व्यापार प्रभावित हुआ तो कोई बात नहीं, लेकिन अमन कायम रहा, यह बड़ी बात है।