फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

एलएच मिल रोड पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराई, दो की मौत

Mon, 09 Dec 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। एलएच चीनी मिल मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रविवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

चीनी मिल शुरू होने के बाद से गन्ना से लदे वाहन राहगीरों के लिए काल बने हुए हैं। इसको लेकर बीते दिनों अफसरों ने सख्ती कर तमाम दावे किए थे, लेकिन गन्ना वाहनों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी। रविवार रात रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही बाइक पर 14 वर्षीय किशोर और 25-25 वर्षीय दो युवक सवार थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। एलएच चीनी मिल मार्ग पर नगर पालिका गेट के पास पहुंचते ही बाइक को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और आननफानन में तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां किशोर समेत दो की मौत हो गयी। तीसरे की हालत नाजुक है। वह कुछ बोल नहीं पा रहा। इस कारण तीनों में से किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई। ट्रैक्टर ट्रॉली का भी पता नहीं लग सका है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में भी पुलिस भेजी है। देर रात तक हालांकि कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बता दें कि इस रोड पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हादसों को रोकने की सिर्फ बातेें ही होती हैं, मगर कुछ ठोस रणनीति नहीं बन पाई। इसी कारण रविवार रात हादसा हो गया और उसमें दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed