{"_id":"5dd041b48ebc3e54d61e10b7","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3843477105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्कर थाने से भागा, दरोगा और मुंशी निलंबित.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्कर थाने से भागा, दरोगा और मुंशी निलंबित.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिक्स) टीम ने शुक्रवार को चरस के साथ एक शातिर तस्कर को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस की लापरवाही से तस्कर थाने से भाग गया। एसपी अभिषेक दीक्षित ने पता चलते ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल से रिपोर्ट तलब की। देर शाम कस्बा इंचार्ज हरवंश कुमार और मुंशी रविंद्र को निलंबित कर दिया गया।
इंस्पेक्टर क्राइम नरेश पाल सिंह, एसएसआई सतीश चंद बाजपेई की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं। मोहल्ला मदीनाशाह निवासी मादक पदार्थ तस्कर बाबू उर्फ गइया वाला को पकड़ने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम लंबे समय से सुरागरसी कर रही थी। स्वाट टीम प्रभारी आलोक मिश्र ने शुक्रवार दोपहर तस्कर को धर दबोचा। टीम ने उससे चरस भी बरामद की। कानूनी कार्रवाई के लिए उसे सुनगढ़ी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस तस्कर को हवालात के बजाय कार्यालय में बिठाए रही। पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने के लिए घंटों बाद भी लिखा-पढ़ी नहीं की गई। सोमवार तड़के थाने में सिर्फ मुंशी रविंद्र मौजूद था। पहरा ड्यूटी पर सिपाही के बजाय होमगार्ड था। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रविंद्र शौच के लिए चला गया। इस बीच कार्यालय में बैठा तस्कर मौका पाकर भाग गया।