फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

धान की रकम जेबों में आई तो जमकर वाहनों की बुकिंग कराई

Thu, 24 Oct 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। कुछ दिनों पहले तक बाजार में भले ही मंदी छायी है। मगर, धान का पैसा जेब में आने से धनतेरस और दिवाली से पहले बाजार में थोड़ी बहुत रौनक दिखने लगी है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनियों ने इस बार बंद पैकेट में चांदी के ब्रांडेड गणेश लक्ष्मी उतार दिए हैं। इनको शुद्ध चांदी का बताया जा रहा है। कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 5500 रुपये तक वजन के हिसाब से हैं। बाजार में शुद्ध सोने चांदी के सिक्के भी हैं। इनमें 99.99 शुद्धता का दावा है। धनतेरस को देखते हुए बर्तनों की दुकानें भी सजने लगी हैं। सराफा, बर्तन, इलेट्रानिक्स और ऑटो मोबाइल्स की दुकानें और शोरूम ग्राहकों को लुुुुभावने ऑफरों के बोर्ड लगाकर सज गए हैं। कारोबारियों का दावा है कि इस बार 15-20 प्रतिशत बिजनेस में बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन

हॉलमार्क ज्वेलरी और शुद्ध चांदी के सिक्के
धनतेरस पर बर्तनों के अलावा सोना-चांदी के सिक्के खरीदारी की परंपरा है। सराफा दुकानों पर लाइटवेट और हॉल मार्क ज्वेलरी की खासी डिमांड देखी जा रही है। एक ग्राम की अंगूठियां और डिजाइनर टॉप्स ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। परंपरागत आभूषणों की भी डिमांड है। चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और पांच ग्राम से 100 ग्राम तक बाजार में ब्रांडेड बताकर बंद पैकेट में उतारी गई हैं। शुद्ध चांदी के सिक्के 5500 रुपये और मूर्तियों की कीमत 500 रुपये से लेकर पांच हजार तक है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि लाइटवेट और डिजाइनर ज्वेलरी के अलावा शुद्ध चांदी की सिक्के और ब्रांडेड मूर्तियां ग्राहकों की पसंद हैं। एडवांस बुकिंग हो रही है। कारोबार में धीरे-धीरे उछाल आ रहा है। पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे थियेटर का आनंद लीजिए
दिवाली पर जरूरत की चीजें खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामान की भी खासी बिक्री होती है। कई दिन से मंदी झेल रहे बाजार में रौनक पड़ने लगी है। इस बार डायोस रेफ्रिजरेटर, अल्ट्रा एचडी एलईडी, फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन, एयरकंडीशन आदि की बड़ी रेंज उतारी गई है। संगीत के शौकीन युवा आधुनिक म्यूजिक सिस्टम खरीद रहे हैं। इसमें घर बैठे सिनेमा हाल का आनंद लिया जा सकता है क्योंकि इनका साउंड सिस्टम काफी तेज है। इनकी कीमत 30हजार से शुरू होकर 35 से 40 हजार तक रेट हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों द्वारा 15 से 40 प्रतिशत डिस्काउंट और मुफ्त उपहार भी दिए जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग हो रही है।
इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी मोहम्मद अफरोज जिलानी के मुताबिक बाजार पिछले कई दिनों मंदी झेल रहा था। कुछ दिनों से बाजार सुधरा है। ग्राहकों को नई टेक्नोलॉजी पर आधारित फ्रिज, टीवी खूब पसंद आ रहे हैं। कारोबार में पिछले साल की अपेक्षा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
कारों और बाइकों की बुकिंग में तेजी
ऑटोमोबाइल्स कंपनियों ने बाइकों के नए मॉडल उतारे हैं। इस बार स्पोर्ट्सलुक बाइक और स्कूटी की डिमांड ज्यादा है। धनतेरस शुक्रवार को है, लेकिन बाइक शोरूमों पर 30-35 स्पोर्ट्सलुक बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कार बाजार में भी गत वर्ष की अपेक्षा बढ़ोतरी देखी जा रही है। एकमात्र कार शोरूम संचालक शुभम गुप्ता ने बताया कि अब तक करीब 45 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। गत वर्ष 35 कारों की सेल हुई है।
कारोबारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मार्केट में अब पैसा आया है। धनतेरस तक बाइकों और स्कूटी की डिमांड पिछले साल के मुकाबलेे बढ़ी है। अभी तक करीब 45 एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।
धनतेरस पर हल्के बर्तनों की डिमांड
बर्तन बाजार भी महंगाई का तोड़ निकालकर उभर रहा है। इस बार बाजार में ब्रांडेड गैस चूल्हे, चिमली, किचेन सेट की डिमांड देखी जा रही है। बाजार में 10 हजार तक के किचेन सेट उपलब्ध हैं। पहले किचेन सेट की कीमत 7500 रुपये थी। हालांकि परंपरागत जैसे पीतल, फूल, तांबा और एल्यूमोनियम के बर्तन महंगे हैं। बाजार में बड़े बर्तनों से लेकर गिलास के 40, कटोरी के 20 और चम्मच के 100 से अधिक डिजाइनों से सजे शोरूम और दुकानें धनतेरस के दिन ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

बर्तन कारोबारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस बार आकर्षक डिजाइन और बेहतर क्वालिटी के बर्तन खासे पसंद किए जा रहे हैं। माइक्रोवेव, चिमनी, लाइटवेट क्राकरी की खासी डिमांड है। पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर व्यापार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed