{"_id":"5da609518ebc3e01451c2b9c","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly380337222","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही शासन जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दे रहे हो, लेकिन धरातल पर स्थिति नहीं सुधर सकी है। यही वजह है कि मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अफसर शिकायतों के निस्तारण करने में संजीदा नहीं दिखे। पांच तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में अफसर 85 शिकायतों में महज आठ का ही समाधान कर पाए। डीएम की अध्यक्षता में तो महज एक ही मामले का निस्तारण हो सका।
डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अमरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, राशन, केरोसिन, मारपीट, बिजली आदि से संबंधित कुल 11 शिकायतें आईं। इसमें सिर्फ एक का ही निस्तारण किया जा सका। जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए हस्तांतरित किया गया। यहां डीएम के अलावा एसपी अभिषेक दीक्षित, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक समेत अफसर मौजूद रहे। सदर तहसील में 10 शिकायतें आईं। इसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह के समक्ष 18 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
बीसलपुर। एडीएम देवेंद्र मिश्रा ने 26 में से केवल चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर करा सके। माधोटांडा के कलीनगर तहसील में एडीएम अतुल सिंह 20 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं करा सके।