फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

बुखार का कहरः आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 12 Oct 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
डेंगू का डंक जिले में तेजी से पैर पसारने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने 54 मरीजों की जांच कराई। इनमें अब तक 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें से आठ मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अभी 38 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर के अलावा अमरिया और पूरनपुर में भी डेंगू के मरीज होने की सूचनाएं आ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

20 लाख से अधिक आबादी वाले पीलीभीत में पिछले एक सप्ताह से डेंगू ने तेजी से दस्तक दी है। शहर के अलावा पूरनपुर और अमरिया में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं पहुंचा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक 54 मरीजों में डेंगू होने के लक्षण पाए गए। इन मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर बरेली लैब भेजे गए थे। इसमें से 16 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से आठ मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। विभागीय डॉक्टरों का दावा है कि जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनकी हालत खतरे से बाहर है। उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इन मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि
पूरनपुर निवासी गीता भारती, जहानाबाद निवासी भूपेंद्र सिंह, हर्रायपुर निवासी सितारा, हर्रायपुर निवासी आलिया, शहर के गोदावरी एस्टेट निवासी ईशित गुप्ता, मोहल्ला सराय खां निवासी अनुज कुमार, चंदिया हजारा निवासी शिवा और हर्रायपुर निवासी नवी अहमद में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। मलेरिया विभाग के सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य के मुताबिक इन सभी को दवाएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 38 मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है। डेंगू पीड़ित ब्लड सैंपल जांच में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के समधी पूरनपुर निवासी अनिल वाजपेयी को सात दिन पहले बुखार ने अपनी चपेट में लिया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनमें डेंगू होने की पुष्टि की थी। इधर अस्पताल में उनकी देखभाल कर रही उनकी 55 वर्षीय पत्नी वीना वाजपेयी की भी अचानक हालत खराब हो गई। उनकी जांच कराई गई तो डॉक्टरों ने उनकी जांच में भी डेंगू होने की पुष्टि की है। फिलहाल दोनों पति पत्नी निजी अस्पताल में भर्ती है। पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री के समधी के साथ ही उनकी समधिन भी डेंगू की चपेट में आ गई।

चिकित्साधिकारियों को किया गया अलर्ट
डेंगू समेत संक्रामक रोगों को लेकर सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को अलर्ट किया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू जांच को किट और पर्याप्त दवाएं भिजवाई जा चुकी हैं। जहां डेंगू के मरीज पाए गए हैं उन स्थानों पर आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
डॉ. हरपाल सिंह, नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed