{"_id":"5d66f5df8ebc3e01702cf697","slug":"other-vishv-hindu-parishad-bareilly-news-bly374025699","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमने तो जम्मू-कश्मीर में किराये का कमरा मांगा था, आपने तो पूरा मकान दे दिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमने तो जम्मू-कश्मीर में किराये का कमरा मांगा था, आपने तो पूरा मकान दे दिया’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35ए हटाने के बाद पाकिस्तान में खलबली पर वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा 70 साल से एक पार्टी के घोषणापत्र में था 370 हटाएंगे। पहले वाले इसे हटाने की बारीकियां बता रहे थे, एक व्यक्ति ने बारीकी समझकर इतनी बारीकी से काम किया कि कैबिनेट और सेना को भी पता नहीं चला। कहा- सेक्युलरिज्म की दुहाई देने वाले पाकिस्तान में हिंदू 29 प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत रह गए। अगर यही सेक्युलरिज्म है तो भारत में भी होना चाहिए। लोगों से कहा कि 2014 में कहा गया कि जनता से धोखा हो गया, 2019 में कह रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। मैं कहता हूं कि आपकी अपनी सनातन संस्कृति की शुरुआत हो गई, 70 दिन में 370 और 35ए हट गई। इस बार तो छह अगस्त को 15 अगस्त हो गई। बोले- हमने तो जम्मू-कश्मीर में किराये का कमरा मांगा था, आपने तो पूरा मकान ही दे दिया। यहां महबूबा मुफ्ती पर तंज कसा कि जिस दिन अमित शाह से मिली थीं, यह उसी दिन तय हो गया था। स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र इस्लामिक राष्ट्र को कुचल दिया है। बोले- इसके पीछ 130 करोड़ लोगों की ताकत है, लेकिन सच सब जानते हैं। ये वो लम्हें कि अगर अब खता करेंगे तो हजार साल तक पता नहीं लगेगा इसलिए 500 साल तक यह लम्हे बनाए रखना। बोले- पाक के पीएम ने इस बार तो आरएसएस का नाम भी लिया है। अब जल्दी ही वहां आरएसएस की ब्रांच खुलने वाली है। किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा, एक महिला देश में आती है और पूरी पार्टी गुलाम हो जाती है। सास की हत्या हो जाती है, देवर मार दिया जाता है, बेटी की जहां शादी होती है वहां भी यही होता है। माधवराव सिंधिया, राजेश पायलट जैसे बड़े नेताओं की मौत पर कमीशन क्यों नहीं गठित हुआ। बोले- लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर बनी फिल्म ताशकंद फाइल्स 100 प्रतिशत सच है। बोले- हिंदू टेरर थ्योरी बताने वाले चिदंबरम जेल गए, चचा दिग्गी भी नहीं बोल रहे हैं। दलितों को बहादुर और कट्टर बताया और गले से लगाने की सीख दी। बोले- मेरी दो इच्छा हैं कि जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति लगे क्योंकि एक देश, एक संविधान व एक प्रधान उनका सपना था और देश में वैदिक स्कूल खुलें। लोगों से उन्होंने अगली मुहिम मंदिरों का चढ़ावा सरकार के खाते में न जाने देने को लेकर चलाने की बात कही। फारुख अब्दुल्ला को निशाने पर लिया कि इनके पूर्वज का नाम राघवराम था। अंत में पाकिस्तान के पीएम के संबोधन को लेकर बोले कि अब इंशा अल्लाह कहना छोड़ दो क्यों कि यह राष्ट्रवादियों ने कहना शुरू कर दिया है। उम्मा ने तुम्हारा साथ नहीं दिया, अल्लाह भी नहीं देगा।
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बुधवार संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। पूरा आयोजन हिंदू, हिंदुत्व और भाजपा को समर्पित रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कश्मीर और हिंदुत्व के मुद्दे पर पाकिस्तान, कांग्रेस, उनके करीब डेढ़ घंटे के भाषण के दौरान पूरा हॉल भारत माता की जय, जय श्री राम जैसे नारों से गूंजता रहा। इस दौरान पवन अरोड़ा, संजय अग्रवाल, आशु अग्रवाल, डॉ. अरविंद शर्मा, विनय खंडेलवाल, राजीव कुमार सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे।
न्यूक्लियर टेरेरिज्म की ओर ले जा रहे इमरान : आरएसएन सिंह
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ से पहले रॉ के पूर्व अधिकारी कर्नल आरएसएन सिंह ने कहा पहले अनुच्छेद 370 हटाने को बारीकियां बताई जा रही थीं। बोले- हम साधक हैं और सरस्वती के उपासक हैं लेकिन क्या आप एक इटेलियन महिला से भारत माता के प्रति समर्पण की अपेक्षा कर सकते हैं। उनसे अपेक्षा नहीं करते तो उनके बेटे से कैसे कर सकते हैं? बोले- यह इटेलियन महिला वीर सावरकर को कैसे जान सकती है। चिदंबरम को हिंदू टेरर का ‘आर्किटेक्ट’ बताया। बोले- 370 की कीमत पर अब तक जिहाद, प्रॉक्सी वार, आतंकवाद, हिंदुओं का पलायन मिला है। बोले- पाकिस्तान न्यूक्लियर धमकी क्यों दे रहा है, पाक का पीएम सबसे बड़ा जेहादी है। इमरान खान जिहाद से सुसाइड टेरेरिज्म और अब उसे न्यूक्लियर टेरेरिज्म की ओर ले जा रहे हैं। कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि शस्त्र का इस्तेमाल युद्ध में ही नहीं रक्षा के लिए भी किया जाता है। महाभारत और गीता के प्रसंगों के जरिये उन्होंने तमाम उदाहरण दिए। मोदी-ट्रंप की मुलाकात से इमरान का मुंह लाल हो गया है। इमरान कहते हैं कि उन्हें उम्मा में समर्थन नहीं मिला, मैं कहता हूं कि अल्लाह भी उनका साथ नहीं देगा।