फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बिजली बे पटरी, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर बोला हल्ला

Tue, 23 Jun 2015 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

 पिछले कुछ दिनों से बे पटरी हुई बिजली सप्लाई सही होने का नाम नहीं ले रही है। सिविल लाइंस स्थित उपकेंद्र पर आयी खराबी से सोमवार दोपहर तक कई इलाके प्रभावित रहे। इस बीच कांग्रेस ने सप्लाई अव्यवस्था और बिजली दर वृद्घि आदि को लेकर कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोला। जबकि व्यापार मंडल ने चीफ इंजीनियर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

जब तापमान 44 से ज्यादा हो गया था तक एक भी ट्रांसफार्मर धराशायी नहीं हुआ, लेकिन सप्ताह भर से ट्रांसफार्मरों का खराब होने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। शटडाउन और फाल्ट ज्यादा होने से कई स्थानों पर दिन भर सप्लाई गुल हो रही है। उधर, विभाग ने पहली जुलाई से दरें बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए कांग्रेसी चिलचिलाती धूप और गर्मी में घरों से बाहर निकले। उनका उत्साह वर्धन के लिए पूर्व मेयर सुप्रिया ने साथ दिया और पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंची। नारे लगाते कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने खूब हंगामा किया। गेट पर कोई अफसर न मिलने पर भीड़ घुसने लगी तो पुलिस ने रोका तो नोकझाेंक हो गयी। शोरशराबा सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट अपने एसी कमरे से निकलकर गेट पर आए और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया। इस मौके पर असलम चौधरी, रामदेव पांडे, कमलेश ठाकुर, राशिद अली, महेश पंडित, रामबाबू, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, वीना शर्मा, अनुज गंगवार, जुबैर खां, नवाब मियां, साइमन, बैंजामिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने चीफ इंजीनियर वीके शर्मा से मुलाकात कर सप्लाई अव्यवस्था से अवगत कराया। मनमाने शटडाउन पर रोष जताया और ट्रांसपोर्ट नगर में सप्लाई दुरुस्त करने पर जोर दिया। अरु ण खुराना, वीरेंद्र वर्मा, अतुल गंगवार, सुमित अग्रवाल, शमशाद जमाल, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो::
ट्रांसफार्मर जला, सप्लाई गुल, हंगामा
बरेली। शहर में पूरे दिन सप्लाई अव्यवस्था बनी रही। फाल्ट और मनमाने शटडाउन का सिलसिला बना रहा। रोहली टोला स्थित जे/ 29 पर लगा ट्रांसफार्मर सोमवार देर शाम ओवरलोडिंग और ऑयल रिसनेे से धू धू कर जलने लगा। इस दौरान रोजदार तरावीह पढ़ने जा रहे थे। आग लपटें देख भगदड़ मच गयी। अग्निशमन दल सूचना मिलने पर नहीं पहुुंची। आसपास पूरे इलाके में ब्लैक आउट हो गया। लोगों ने पानी और बालू डाल कर आग बुझाने की कोशिश की।
सप्लाई गूल होने के बाद लोगों ने रास्ता जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पहुंचकर डंडे फटकार कर भीड़ तितर बितर कर दी। पुलिस जाते ही फिर लोग सड़कों पर उतरे और जाम लगा दिया। लोगों ने एसई तारिक वारसी से फोन पर संपर्क किया तो नंबर नहीं उठा। जेई ने भी फोन उठाया तो लोग भड़क गए और देर रात तक हंगामा करते रहे।

उधर, रोहली टोला बजरिया और संजय नगर में लगे दो ट्रांसफार्मर रविवार रात में खराब हो गए थे। इससे सोमवार देर शाम तक ब्लैक आउट बना रहा। साथ ही फाल्ट और मनमाने शटडाउन से विभिन्न इलाकों में घंटों सप्लाई गुल रही। सिविल लाइंस उपकेंद्र पर ब्रेकर और ट्राली आदि में आयी खराबी से कटरा चांद खां, आजाद नगर, बालजती आदि इलाके दोपहर तक प्रभावित रहे।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed