{"_id":"35111e3387f77616c207d9a4a6680f10","slug":"other-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बैठक में नहीं निकाल हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बैठक में नहीं निकाल हल
बरेली
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान शुरु होने से पहले कुतुबखाना मस्जिद का ताला खुलवाने को लेकर एडीएम (सिटी) के यहां बरेलवी और देवबंदियों दोनों मसकलों के प्रतिनिधियों की बैठक बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। बैठक के दौरान दोनों में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं थे। उनकी जो मांगे पहले थीं, उन्हीं पर वह आज भी डटे रहे। उन्होंने अपने-अपने पक्ष में वही पुराने तर्क दिए। ऐसे में प्रशासन का पहले की तरह का सख्त निर्णय रहा और सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद पर पीएसी का कड़ा पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने देर रात एक बार फिर से समझौते की कोशिश की थी। इसके पीछे प्रशासन का मकसद था कि रमजान के दौरान सर्व सम्मति बनाकर मस्जिद का ताला खुलवा दिया जाए और उसमें नमाज तथा तरावीह हो। काफी देर तक यह कोशिश की गई कि समझौता हो जाए। लेकिन बैठक का यह दौर भी बिना नतीजे के खत्म हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले देर शाम डीएम गौरव दयाल से बरेलवी मसलक के मुफ्ती सलीम, हाजी जावेद तथा अन्य लोग मिले थे। इन्होंने भी कुतुबखाना मस्जिद का फैसला बरेलवी मसकल के पक्ष में कराने का अनुरोध किया था। हालांकि इस मामले में डीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है ।
विज्ञापन