{"_id":"7148139dc35340b5d0b79bac8bbbfaa2","slug":"other-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूंढे नहीं मिल रहा है फूडलैस पैक्ड फूड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूंढे नहीं मिल रहा है फूडलैस पैक्ड फूड
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने फूडलैस पैक्ड फूड के नमूने लेने के आदेश तो कर दिए हैं लेकिन बरेली में यह फूड एफएसडीए की टीम को ढंढ़े से नहीं मिल रहा है। दो दिन से यह टीम शहर की छोटी से लेकर नामचीन दुकानों पर जाकर इस ब्रांड का फूड तलाशने के लिए पड़ताल कर चुकी है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त ने बरेली की टीम को ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन कंज्यूमर हैल्थ कैयर लि. के ब्रांड फू़ड लैस क्रेजी केयर, फूडलैस मस्त मसाला और फूड लैस स्पाइसी ट्रीट नाम के पैक्ड फूड के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए थे। यह फूड्स बरेली में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने बताया कि अब अपने स्तर से पैक्ड फूड के नमूने नहीं लिए जा रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय से जिलों को कंपनी और ब्रांड आवंटित होंगे। उसी के आधार पर नमूने लिए जाएंगे। क्योंकि प्रयोगशालाओं में जांच के लिए काफी नमूने लंबित हैं। तीन से चार महीने में एक नमूने की रिपोर्ट आती है, जिसका निचले स्तर पर असर कम दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए सरकार ने फैसला लिया है। बरेली को जिस कंपनी और ब्रांड के नमूने लेने की जिम्मेदारी दी थी, वह ब्रांड और कंपनी का माल यहां उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन