फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

घर बैठे बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 11 Jun 2015 01:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

 परिवहन विभाग लाइसेंस माफिया नेटवर्क पर अंकुश लगाने की खातिर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आनलाइन व्यवस्था बनाने में जुट गया है। विभाग ने लखनऊ में पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। अगले वर्ष से घर बैठ कर आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। साथ ही विभाग ने गाड़ियों के बिक्री केंद्र पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह लखनऊ से आये अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन भगवान सिंह आरटीओ कार्यालय पहुंचे और विभागीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिसर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी। अपर आयुक्त ने पाया कि लाइसेंस बनवाने पहुंचे तमाम आवेदक धूप में परेशान घूम रहे थे। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि परिसर में प्रतीक्षा बोर्ड लगवाया जाए। जिस पर लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी प्रदर्शित होती रहे। गेट पर दलालों का जमावड़ा देखने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यालय में ज्यादा काउंटर खोलने को कहा। आयुक्त ने कार्यालय की बदहाली का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान तमाम बाहरी लोग कार्यालय में मौजूद थे। आयुक्त ने राजस्व लक्ष्य प्राप्ति पर संतोष जताया और कर्मचारी संबंधी मामले चेक किए।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त एसपी त्रिपाठी, आरटीओ आरआर सोनी, एआरटीओ उमाशंकर यादव, परेश यादव आदि मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद भगवान सिंह ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के मामलों में सबसे ज्यादा शिकायतें रहती हैं। फर्जी लाइसेंस पर अंकुश लगाने को आनलाइन सुविधा की तैयारी चल रही है। पायलट प्रोजेक्ट लखनऊ में शुरू किया गया है। प्रयोग सही होने पर बरेली समेत सभी प्रमुख शहरों में इसे लागू किया जाएगा। सिंह ने बताया कि नगर सीमा में आरटीओ कार्यालय भवन प्रस्तावित है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। विभाग ने प्रदेश भर में आनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। अब आनलाइन वीआईपी नंबर भी आरक्षित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed