फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

सत्याग्रह लेट होने की सूचना इन्क्वायरी को न होने पर यात्रियों का हंगामा

Mon, 21 Oct 2019 09:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
other
शाहजहांपुर। मुरादाबाद से शाहजहांपुर आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस सोमवार को करीब नौ घंटा देरी से आई। ट्रेन लेट होने की सूचना पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर लिखी न होने पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। बाद में कर्मचारियों ने सूचना बोर्ड पर अंकित कर यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सत्याग्रह के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात 11:40 बजे का है। रविवार को ट्रेन साढ़े चार घंटा देरी से चली, लेकिन इसकी सूचना पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर नहीं लिखी गई जबकि रेलवे की वेबसाइट और एप पर ट्रेन के देरी से आने की जानकारी दी जा रही थी। ट्रेन सुबह सात बजे तक शाहजहांपुर स्टेशन नहीं पहुंची तो कुछ यात्री जानकारी लेने पूछताछ केंद्र पहुंचे। वहां लगे बोर्ड पर सत्याग्रह एक्सप्रेस की कोई सूचना अंकित नहीं थी। ऑपरेटर से जानकारी करने पर सत्याग्रह के निकल जाने की बात कही गई, जबकि वेबसाइट पर ट्रेन के देरी से आना दिखाया जा रहा था। जिसको लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। तब इन्क्वायरी आपरेटर ने ट्रेन की वास्तविक स्थिति को चेक कर बोर्ड पर अंकित किया। जिसके बाद यात्री शांत हुए। ट्रेन सुबह करीब नौ बजे शाहजहांपुर आई। जिसके लेट होने की वजह से आरक्षण श्रेणी वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed