फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बरेली वालो! न मिल पाने का बड़ा अफसोस, पर जल्दी आऊंगा

Mon, 14 Oct 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। फ्लाइंग जट्ट फेम अभिनेता टाइगर श्राफ ने शहरवासियों के नाम एक वीडियो जारी करके बरेली न आ पाने के लिए अफसोस जताया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि वह बरेली में अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और जल्दी ही यहां आने की दूसरी तारीख घोषित करेंगे।
विज्ञापन

बरेली न आ पाने के संबंध में टाइगर श्राफ ने शनिवार देर रात एक वीडियो जारी कर हाय-हैलो, नमस्ते और जय हिंद बोलकर बरेली वासियों को संबोधित किया और फिर सबसे पहले सॉरी बोला। कहा, उन्हें बहुत अफसोस हो रहा है क्योंकि वह रविवार को बरेली नहीं आ पाएंगे। इसके बहुत सारे कारण हैं जो वह बता नहीं पा रहे हैं लेकिन यह उनका वादा है कि बहुत जल्द बरेली पहुंचेंगे। वह बरेली में अपने जिम की नई फ्रेंचाइजी को लेकर बहुत उत्सुक हैं। इसकी वजह यह भी है कि बरेली में उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। ऐसे में वह उम्मीद करते हैं कि जल्दी ही बरेली पहुंचेंगे और लोगों से मिलेंगे। उनके पहुंचने की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

अभिनेता टाइगर श्राफ को रविवार को डीडीपुरम की कृष्णांचल कॉलोनी में अपनी बहन कृष्णा श्राफ की जिम की ब्रांच का उद्घाटन करना था। इस दौरान टाइगर के शो का भी इंतजाम किया गया था। टाइगर और उनकी बहन को दिल्ली से एक चार्टर्ड प्लेन में त्रिशूल एयरबेस पर उतरना था। आयोजकों ने बरेली एयरफोर्स स्टेशन के रनवे पर चार्टर्ड प्लेन उतारने के लिए अनुमति मांगी लेकिन वहां से इनकार कर दिया गया। इससे आयोजक तो निराशा हुए ही, शहर में टाइगर श्राफ के तमाम प्रशंसकों को भी झटका लगा। इसी वजह से टाइगर श्राफ ने वीडियो जारी करके खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed