फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

सूरजभान स्कूल बिल्डिंग प्रकरण- प्रशासन को कल तोड़ना था, प्रबंधन ने खुद ही गिराना शुरू कर दिया

Mon, 14 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। जिला प्रशासन ने राजेंद्रनगर स्थित आवास विकास परिषद की मिलीभगत से बनी सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्डिंग तोड़ने की तिथि 15 अक्तूबर तय कर रखी है, लेकिन इससे पहले ही प्रबंधन ने खुद अवैध हिस्से में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। उधर, केनरा बैंक प्रबंधन अवैध बिल्डिंग में ब्रांच खुलने के मामले में खुद को फंसता देख लीपापोती में जुट गया है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद द्वारा प्राइमरी स्कूल के नाम आवंटित भूमि पर अवैध निर्माण होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजेंद्रनगर स्थित बी- ब्लॉक में सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्ंिडग ध्वस्त करने की तारीख भी तय कर दी है। लिहाजा प्रबंधन ने रविवार सुबह यानी दो दिन पहले खुद ही अवैध हिस्से का छज्जा गिरवाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो आश्चर्य हुआ। पूछने पर प्रबंधन ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर अवैध हिस्सा गिरा रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन और आवास विकास परिषद ने आदेश दिए हैं कि अवैध बिल्ंिडग आवंटी खुद तोड़ लें, अन्यथा सरकारी खर्चे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। चेतावनी के बाद ही प्रबंधन ने अवैध हिस्सा तोड़ने के साथ ही परिषद में फिर मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए पैरवी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केनरा बैंक प्रबंधन उलझन में
अवैध बिल्ंिडग में कामर्शियल ब्रांच शुरू करने के मामले में केनरा बैंक प्रबंधन उलझ गया है, क्योंकि आवास विकास परिषद ने केनरा बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर परिसर से ब्रांच हटाने को कहा है। परिषद ने कहा है कि 15 अक्तूबर को ध्वस्तीकरण कार्रवाई प्रस्तावित है, इसलिए ब्रांच बंद कर दी जाए। उधर, क्षेत्रीय प्रबंध कार्यालय ने अवैध बिल्डिंग में संचालित ब्रांच मामले में लीपापोती करने में जुट गया है, क्योंकि ब्रांच खोलने की अनुमति और लाइसेंस जारी कराने वाले बैंक अफसर फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने प्रशासन को सहयोग देने के लिए अवैध हिस्सा गिराना शुरू करा दिया है। सिर्फ छज्जा ही अवैध बना है, इसलिए उसे गिराया जा रहा है। संशोधित मानचित्र भी स्वीकृति के लिए परिषद में सौंप दिया है। - कमल कुमार खंडेलवाल, सचिव, सूरजभान स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed