फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कुसुम नगर में दबंगों ने कब्जा लिए सार्वजनिक रास्ते

Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
other
कुसुमनगर में दबंगों ने कब्जा लिए सार्वजनिक रास्ते
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर अब इंस्पेक्टर के पक्ष ने की एडीजी से शिकायत
बरेली। कुछ दिन पहले कुसुमनगर के लोगों ने एक इंस्पेक्टर और उनकी दीवान पत्नी पर रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। अब इंस्पेक्टर के पक्ष के लोगों ने कॉलोनी में सार्वजनिक रास्तों, पार्कों पर अवैध अतिक्रमण का दबंगों पर आरोप लगाकर एडीजी से शिकायत की है। दो हिस्ट्रीशीटरों पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया है।

कुसुमनगर निवासी अनिरुद्ध गौतम, मिथलेश तोमर, ओमपाल सिंह, शशि किरन तिवारी, राम सिंह, संध्या सिंह आदि ने एडीजी से मिलकर शिकायत की कि कॉलोनाइजर किसी वजह से भाग गया है। इसके बाद वहां रास्तों और पार्कों पर कब्जा कर लिया गया है। दो हिस्ट्रीशीटर और उनके रिश्तेदारों ने पार्क की जगह पर अपना मकान बना लिया है। अवैध असलहों के बल पर ये लोग अवैध खनन का काम करते हैं। एक व्यक्ति के खिलाफ शाहजहांपुर में केस दर्ज होने पर उसका शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखापढ़ी की जा चुकी है पर अभी तक लाइसेंस रद्द नहीं हुआ है। रास्तों में अतिक्रमण करके ये लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। एडीजी ने बारादरी इंस्पेक्टर को समाधान दिवस में दोनों पक्षों को बुलाकर निपटारा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शस्त्र लाइसेंस की अलग से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed