{"_id":"5d7021018ebc3e0147578731","slug":"other-bareilly-news-bly3749008106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने की घटना पर डीएम ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने की घटना पर डीएम ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
सीबीगंज। तिलियापुर प्राथमिक विद्यालय में आग लगने की घटना के बाद बुधवार को बच्चों की तादाद बेहद कम रही। आग लगने से घबराए बच्चे स्कूल आने को तैयार नहीं हो रहे। वहीं, जो बच्चेे स्कूल पहुंचे थे, उनके चेहरे पर भी दहशत झलक रही थी। इस मामले पर बुधवार को डीएम ने मामले का संज्ञान लिया और बीएसए से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मंगलवार को तिलियापुर प्राथमिक विद्यालय में सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रसोई गैस में आग लगने का प्रमुख कारण चूल्हे और सिलेंडर के बीच उचित दूरी का ना होना था। पुराना सिलेंडर खत्म होने के बाद जब नया सिलेंडर लगाया गया तो चूल्हे के पास ही रख दिया गया था। रसोईया कमलेश ने जैसे ही माचिस रगड़ी गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई थी। इसमें तीन बच्चे झुलसे थे। बताते हैं कि रसोईघर से क्लासरूम पास में होने से आग की लपट से ये बच्चे झुलसे होंगे। प्राथमिक विद्यालय में कुल 463 बच्चे पंजीकृत हैं जबकि घटना के समय 352 छात्र-छात्राएं स्कूल आए थे। बुधवार को प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या बेहद कम रही। पिछले दिन की घटना से डरे बच्चे अगले दिन स्कूल नहीं पहुंचे और जो बच्चे स्कूल पहुंचे थे उनके चेहरे पर भी दहशत साफ दिखाई दी। डीएम वीरेंद्र कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए बीएसए से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बीएसए ने एबीएसए को स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने और रसोइया को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए हैं।