फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कमांडेंट साहब! एसडीएम को छोड़कर भागने के लिए भेजे थे होमगार्ड

Sat, 10 Aug 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। करंट से पिता-पुत्र की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे आंवला के एसडीएम को जब भड़के लोगों ने घेर लिया तो मुसीबत में फंसे एसडीएम को सुरक्षा देने के बजाय दो होमगार्ड वहां से भाग खड़े हुए। एसडीएम ने किसी तरह से खुद का बचाव किया। उसके कुछ देर बाद सीओ भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम को खतरे में छोड़कर भागे होमगार्डों पर कार्रवाई की तैयारी है। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला कमांडेंट (होमगार्ड) को भेज दी है।
विज्ञापन

यह वाक्या उस वक्त हुआ जब सात अगस्त को आंवला से जुड़े कस्बे आसपुर में ट्यूबवेल के पास करंट उतर आने से सालिगराम और उसे बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राजवीर और कृष्णपाल नाम के दो होमगार्डों को साथ लेकर एसडीएम विशु राजा मौके पर पहुंच गए। उसके साथ सादी वर्दी में उनका अर्दली भी था। एसडीएम का कहना है है कि घटना के तुरंत बाद ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की जल्दबाजी में उन्होंने पुलिस को भी इत्तिला कर दी थी, लेकिन वह पहले पहुंच गए थे। घटनास्थल पर पहुंचते हुए वहां पहले से मौजूद लोग अचानक भड़क गए और उन्होंने एसडीएम का घेर लिया। माहौल बिगड़ता देख दोनों होमगार्ड एसडीएम को उनके हाल पर छोड़कर खिसक लिए। इसके बाद एसडीएम और उनके अर्दली को खुद का बचाव करने में पीसने छूट गए। एसडीएम ने किसी तरह से लोगों को शांत किया। इस बीच वहां सीओ भी पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने होमगार्ड केे जिला कमांडेंट को इस मामले की रिपोर्ट देते हुए कहा कि रक्षाबंधन, ईद और कांवर यात्रा को देखते हुए कानून व्यवस्था के लिए उन्हें अक्सर जाना पड़ता है। ऐसे में राजवीर और कृष्णपाल जैसे होमगार्ड को साथ में रखना उचित नहीं है। इनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके स्थान पर तेज तर्रार होमगार्ड तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसीबत आने पर सुरक्षा के लिए लगे होमगार्डों को यूं भाग जाना ठीक नहीं है। मैंने इस संबंध में जिला कमांडेंट होमगार्ड को पूरी रिपोर्ट बनाकर दे दी है। मेरे साथ उस दिन कुछ भी वाक्या हो सकता था।
-विशु राजा, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed