{"_id":"5d4888cf8ebc3e6cd8782ae1","slug":"other-bareilly-news-bly371375370","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबी से तलाक के बहाने युवती से बनाए संबंध, फिर मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबी से तलाक के बहाने युवती से बनाए संबंध, फिर मुकरा
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को तलाक देने के बहाने एक युवती से प्रेम संबंध बनाकर एक व्यक्ति उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उससे संपर्क बंद कर दिया। युवती की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती घरों में काम करती है। युवती की मुताबिक करीब पांच साल पहले चौपुला चौराहे के पास रहने वाले शेर सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बातचीत के बाद प्रेम संबंध बन गए। शेर सिंह के शादीशुदा होने की बात सामने आई तो वह पत्नी को तलाक देने की बात कहने लगा। इस पर युवती ने भरोसा करके संबंध जारी रखे।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच साल उसे शारीरिक शोषण करके शेर सिंह अपने वादे से मुकर गया। बताया की काफी दिन संपर्क न होने पर वह रविवार को शेर सिंह के घर पहुंची तो रेनू और उसके बेटे अनिकेत ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन