{"_id":"5d3a15a48ebc3e6cc60b3a96","slug":"other-bareilly-news-bly3699635194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपेलर के पट्टे में फंसकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपेलर के पट्टे में फंसकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा/बरेली। पड़ोसी की दुकान पर सरसों का तेल लेने पहुंचा एक मासूम एक्सपेलर के पट्टे फंसकर पुली में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
भोजीपुरा के गांव जादौंपुर निवासी मोहम्मद यामीन का सात वर्षीय पुत्र यासिर कक्षा तीन का छात्र था। यासिर बुधवार शाम पड़ोस में ही हारून नाम के एक युवक के एक्सपेलर पर सरसों का तेल लेने गया था। तेल लेने के लिए वह दुकान के अंदर पहुंचा तो अचानक पैर फिसलने के कारण एक्सपेलर के पट्टे की चपेट में आ गया। इसके बाद वह खिंचता हुआ पुली में जा दबा। चीख सुनकर यासिर के परिजन व दुकान वाले ने एक्सपेलर बंद कर उसे वहां से निकाला और तुरंत एक मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों से उनकी नोकझोंक भी हुई। काफी हुज्जत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुई। परिजनों ने एक्सपेलर मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।