फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कुत्ते के काटने पर हुई थी लड़ाई, दरोगा जी ने बात का बतंगड़ बना डाला

Sat, 28 Sep 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
other
बहेड़ी। कुत्ते के काटने की एक घटना के बाद कोतवाली के एक दरोगा ने जानलेवा हमले और बलवे जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर मामले को इतना संगीन बना दिया कि पहले पूरा गांव इसके विरोध में एकजुट हो गया और फिर मामला इलाके के विधायक से होते हुए मामला एसएसपी तक पहुंच गया। जानलेवा हमले और बलवे का न कोई सबूत है न गवाह लेकिन फिर भी दरोगाजी न जाने कैसे इतने ‘मुतमईन’ हो गए कि किसी की एक नहीं सुनी और आनन-फानन में अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। एसएसपी ने अब सीओ को इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामला फाजलपुर गांव का है। गांव के बलविंदर सिंह को मामूली सी घटना के बाद दरोगा जी ने ऐसा फंसा दिया कि उनके सालों जेल में कटने का इंतजाम हो गया है। लाख गुहार के बावजूद दरोगाजी नहीं माने तो बलविंदर सिंह एसएसपी के सामने पेश हुए। उन्हें बताया कि 17 जून की सुबह वह रोज की तरह अपने बच्चों के साथ टहलने निकले थे। उनका पड़ोसी अपने कुुत्तों के साथ घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा हुआ था जिसने उन्हें देखकर अपने कुत्तों को छोड़ दिया। खूंखार कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और कई जगह काटकर घायल कर दिया। पड़ोसी आराम से खड़ा तमाशा देखता रहा। उन्हें बचाया भी नहीं। इसी बात पर उनकी उसके साथ मारपीट हो गई। इसी दौरान ईटों पर गिरा तो उसे चोट लग गई।
विज्ञापन

इस घटना के बाद अगले ही दिन पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने उनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बलविंदर ने एसएसपी को बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद गांव के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि लड़ाई कुत्ते के काटने पर हुई थी और रास्ते पर थोड़ी मारपीट के बाद खत्म हो गई, कई लोग इस बारे में शपथपत्र भी देने को तैयार नहीं थे। लेकिन विवेचना कर रहे दरोगा जी किसी की एक सुनने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने उनके खिलाफ चार्जशीट भी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भी एसएसपी को लिखी चिट्ठी- दूसरे दरोगा से कराएं जांच
बलविंदर के पक्ष में भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह ने भी एसएसपी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने गांव वालों की बातचीत के आधार पर कहा है कि पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है, गांव में वैसी घटना ही नहीं हुई, लिहाजा इस मामले की जांच किसी और दरोगा से कराई जानी चाहिए ताकि पुलिस की मनमानी सामने आए। विधायक की चिट्ठी के उलट इंस्पेक्टर बहेड़ी रामअवतार सिंह का कहना है कि उनके दरोगा ने अदालत में एकदम सही चार्जशीट दाखिल की है। अब इसमें वह कुछ नही कर सकते हैं।

फाजलपुर गांव में दो सिख परिवारों में कुत्ते के काटने पर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट करा दी थी। ग्रामीणों ने विवेचना कर रहे दरोगा को हकीकत बताई पर उन्होंने एक न सुनी और आननफानन में चार्जशीट दाखिल कर दी। पीड़ित ने अब दरोगा की शिकायत एसएसपी से की है, साथ में विधायक छत्रपाल सिंह का पैरवी वाला पत्र भी लगाया है। एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed