{"_id":"60b294628ebc3e334f287566","slug":"ornaments-theft-from-tample-bareilly-news-bly448035835","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर से आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर से आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। चोरों ने सीबीगंज की वेस्ट एंड कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के ताले तोड़कर स्वर्ण आभूषण और दो दानपात्र चोरी कर लिए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात पीछे की दीवार कूदकर चोर मंदिर परिसर में घुस आए। इसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखी दो दान पेटी, जिसमें लगभग 20 हजार रुपये थे और देवी के स्वर्ण आभूषण चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोग जब पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मंदिर कमेटी के हरि प्रकाश शर्मा की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।