{"_id":"5a172b3c4f1c1bce408b8b94","slug":"ordnance-reserves-will-be-expanded-to-trishul-airbase","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुध भंडार को होगा त्रिशूल एयरबेस का विस्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुध भंडार को होगा त्रिशूल एयरबेस का विस्तार
बरेली।
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस का विस्तार करके आयुध भंडार बनाने के लिए तीन गांवों की जमीन मांगी गई है। एसएलओ/ सिटी मजिस्ट्रेट यूपी सिंह ने जमीन खरीदने के लिए रक्षा संपदा अधिकारी से प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव आते ही जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।
त्रिशूल एयरबेस के विस्तार के लिए काफी समय से कागजी कार्रवाई चल रही है। एयरबेस का विस्तार करके यहां आयुध भंडार बनाने को भूड़ा, नगरिया कलां और हजियापुर गांव की 93.851 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। इसे अधिग्रहण करने की कार्रवाई एसएलओ को करनी है। एलएलओ ने रक्षा संपदा अधिकारी के पत्र के जवाब में उन्हें चिट्ठी लिखकर जमीन लेने का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव आने के बाद ही जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू होगा।