फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Orange Alert: Be careful ... rain can cause trouble

ऑरेंज अलर्टः रहें सावधान... मुसीबत बन सकती है बारिश

Fri, 26 Jun 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Orange Alert: Be careful ... rain can cause trouble
बरेली के सिकलापुर क्षेत्र में बारिश के बाद कुछ एेसे हो गए हालात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में जताई गई तेज हवा संग बारिश की आशंका

विज्ञापन
बरेली। बीते चार दिनों से मंडरा रहे बादल रह-रहकर बारिश कर मौसम को भले ही खुशगवार बना रहे हों मगर जल्द ही मौसम का यह मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में उत्तर प्रदेश के पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में तेज हवा संग बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में कहा गया है कि तेज बारिश से हादसे हो सकते हैं। इसलिए लोग सजग रहें।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के उत्तरी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून उत्तरी क्षेत्र स्थित राज्यों में प्रवेश करेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों समेत पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में मानसून टकरा सकता है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान को मापते समय उसकी तीव्रता के आधार पर उसे चार चरणों में विभाजित किया जाता है। इसमें हरा, पीला, नारंगी और लाल कलर कोड होते हैं। ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश की आशंका जताई जाती है। बताया कि अगले दो दिनों में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

धान के लिए फायदेमंद होगी बारिश

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी के मुताबिक तेज बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि धान को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने सुझाव दिया है कि सब्जी की फसलों में कीट प्रकोप होने पर येलो ट्रेप या 1.5 मिली लीटर डाइमेथोएटेड, 1.5 ग्राम एसीफेट को प्रति लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें। अनाज व अन्य उत्पाद मंडी ले जाने के दौरान सावधानी बरतें। ताकि उत्पादों को मंडी परिसर में न रखना पड़े और वर्षा से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। आम की फसल को इससे नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीगा-भीगा सा रहा गुरुवार

बारिश का दौर गुरुवार की सुबह से ही जारी रहा। देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह फिर से सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दोपहर करीब बारह बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। जा रह-रहकर शाम तक जारी रही। कुछ देर के लिए धूप भी खिली मगर मौसम में घुली नमी की वजह से धूप बेअसर रही।

क्या कहते हैं ये अलर्ट

ग्रीन - कोई खतरा नहीं
येलो - मौसम में अचानक बदलाव का संकेत
ऑरेंज - तैयार रहें, मौसम खराब हो सकता है। सावधानी बरतने की जरूरत।
रेड अलर्ट - मौसम के बेहद खराब होने पर भारी नुकसान होने की आशंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed