फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition to the removal of Hanuman statue and Brahmadev Sthal from under the bridge

Bareilly News: पुल के नीचे से हनुमान प्रतिमा व ब्रह्मदेव स्थल हटाने का विरोध

Tue, 02 Jul 2024 07:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of Hanuman statue and Brahmadev Sthal from under the bridge
बरेली। अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल के नीचे हनुमान की प्रतिमा व पीपल का पेड़ आ रहा है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग सोमवार को डीएम से मिले व ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा व ब्रह्मदेव स्थल को बचाने की गुहार लगाई। डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों और हिंदू संगठन के लोगों को मंगलवार को बुलाकर बातचीत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए एक पुल पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर व पीली कोठी के बीच से निकाला गया है। पुल को बनाने से पहले यह देखा गया कि पुलिस लाइन का शिव मंदिर पुल के नीचे न आए। इसके बाद सेतु निगम के इंजीनियरों ने इसे इस तरह से डिजायन किया कि मंदिर पुल के नीचे नहीं आया। परिसर में स्थित पीपल का पेड़ का कुछ हिस्सा आ रहा था। लिहाजा तब पेड़ की डाल काट दी गई थी। इस संबंध में सोमवार को हिंदूवादी संगठन के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे और कहा कि बजरंगवली के मंदिर से सटा हुआ पुराना पोस्ट आफिस भी है। उसे नहीं तोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि हिंदू समाज की धार्मिक व आस्तिक भावना को ध्यान में रखते हुए वृक्ष व बजरंगबली की प्रतिमा को न तोड़ा जाए। ज्ञापन देने वालों में विशाल चित्रांश, दिव्य चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, नितेश कपूर, जितेंद्र कश्यप, अमित राठौर, विपिन सिंह, अतुल सेठ, पूनम भल्ला, आभा सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed