{"_id":"65bec06741916502660ac8be","slug":"opposition-to-construction-of-religious-place-on-government-land-faridpur-news-c-185-1-sbly1009-100148-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन पर धर्मस्थल निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन पर धर्मस्थल निर्माण का विरोध
Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर वहां धर्मस्थल का निर्माण कराने को लेकर किसुर्रा गांव में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने काम बंद करा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पहले पंचायतघर बना हुआ था। भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे तोड़ दिया गया। अब दूसरी जगह पंचायतघर का निर्माण किया गया है। यह जमीन खाली पड़ी है। कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने इस जगह पर झोंपड़ी डाल ली। वहां जानवर भी बांधने शुरू कर दिए। जमीन से कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम कार्यालय के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी।
लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की थी। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को अब तक नहीं भेजी गई। अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने वहां धर्मस्थल का निर्माण शुरू कर दिया। इसको लेकर हंगामा हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने काम बंद करा दिया। यहां फिर से निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन पर झोंपड़ी बनाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।